फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Life of Pi Wins Best Visual Effects Oscar

लाइफ ऑफ पाई को मिले चार ऑस्कर

Mon, 25 Feb 2013 11:01 AM IST
लास एंजेलिस/आईएएनएस
लास एंजेलिस/आईएएनएस Updated Mon, 25 Feb 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
Life of Pi Wins Best Visual Effects Oscar

भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' की झोली में अभी तक चार अवॉर्ड आ गए हैं। फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट विजुअल इफेक्ट के साथ बेस्ट ओरिजनिल स्कोर के लिए अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म यान मार्टल के 2001 में लिखे उपन्यास 'लाइफ ऑफ पाई' पर आधारित है।

विज्ञापन


फिल्मकार आंग ली की फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' को 85वें एकेडमी अवार्ड्स समारोह में सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ विज्युल इफेक्ट्स के ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन


रविवार रात आयोजित एक समारोह में ये अवार्ड दिए गए। फंतासी व रोमांच से भरपूर इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भारत में फिल्माया गया है। फिल्म के लिए क्लॉडियो मिरांडा ने सिनेमेटोग्राफी अवार्ड ग्रहण किया। यह उन्हें मिला पहला ऑस्कर अवार्ड है। वैसे 2008 में फिल्म 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' के लिए वह ऑस्कर में नामांकित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्युल इफेक्ट्स के लिए बिल वेस्टेनहोफर, ग्विलायूम रोचेरोन, एरिक-जैन डी बोएर व डोनाल्ड आर. इलियट ने संयुक्त रूप से अवार्ड ग्रहण किया।

'लाइफ ऑफ पाई' कनाडाई लेखक यान मार्टेल के मैन बुकर प्राइज विजेता उपन्यास पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed