फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   'life of pi' get opening with 305 crore in india

'लाइफ ऑफ पाई' को मिली 3.5 करोड़ की ओपनिंग

Thu, 29 Nov 2012 04:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Nov 2012 04:14 PM IST
विज्ञापन
'life of pi' get opening with 305 crore in india
आंग ली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' को भारत में औसत ओपनिंग मिली है। शुक्रवार से लेकर रविवार तक इस फिल्म ने साढ़े तीन करोड़ का कारोबार किया है। चूंकि फिल्म का बैकग्राउंड भारतीय है इसलिए इस फिल्म को अमेरिका और लंदन में भी उतना पसंद नहीं किया जा रहा है जितना की वहां की प्रष्ठभूमि पर बनीं फिल्मों को किया जाता है।
विज्ञापन


 भारत के अलावा दूसरे देशों में 'लाइफ ऑफ पाई' 2 करोड़ 20 लाख डॉलर कमाने में कामयाब रही है। भारत में यह फिल्म हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में रिलीज हुई। यह फिल्म भारत में कुल 697 स्क्रीन पर रिलीज की गई। विषय को देखते हुए इस फिल्म को भारत में मेट्रो शहरों के अलावा बड़े शहरों में रिलीज किया गया। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने इस फिल्म को रिलीज करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। यह फिल्म ज्यादातर मल्टीप्लेक्सों में ही रिलीज हुई।
विज्ञापन


'लाइफ ऑफ पाई' टूडी के अलावा थ्रीडी फार्मेट में भी रिलीज हुई। आंग ली निर्देशित इस फिल्म में इरफान खान, तब्बू के अलावा बाल कलाकार सूरज शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। पाई के साथ 'सन ऑफ सरदार' और 'जब तक है जान' का इस हफ्ते का कारोबार औसत रहा। रविवार तक 'जब तक है जान' फिल्म ने 101 करोड़ का कारोबार सिर्फ भारत में कर लिया था। दूसरी तरफ 'सन ऑफ सरदार' सिर्फ भारत में 84 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने इस फिल्म को 'जब तक है जान' पर तरजीह दी है। पिछले शुक्रवार 300 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने इस फिल्म के नए शो शुरू किए। दुनिया भर का कलेक्शन देखें तो यह दीवाली के मौके पर रिलीज हुईं यह दोनों ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed