{"_id":"be1eaaaa-5b3e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"life-of-pi-11-oscar-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लाइफ ऑफ पाई’ को ऑस्कर में 11 नामांकन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
‘लाइफ ऑफ पाई’ को ऑस्कर में 11 नामांकन
नई दिल्ली/लास एंजिल्स/एजेंसी
Updated Fri, 11 Jan 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पृष्ठभूमि और इरफान, तब्बू तथा सूरज शर्मा जैसे भारतीय कलाकारों के साथ बनी फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ इस साल 85वें ऑस्कर पुरस्कारों की 11 श्रेणियों में नामांकित हुई है।
विज्ञापन
बुकर पुरस्कार विजयी पुस्तक ‘लाइफ ऑफ पाई’ पर हॉलीवुड में बनी निर्देशक आंग ली की यह फिल्म बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर श्रेणियों में बड़े खिताबों की दौड़ में भी दावेदार रहेगी।
विज्ञापन
फिल्म में पाई की लोरी को ऑस्कर के बेस्ट ओरीजनल सांग श्रेणी के गीतों में जगह मिली है। यह लोरी भारतीय संगीतज्ञ बॉम्बे जयश्री रामनाथ ने लिखी है। माइकल डाना ने इसे संगीतबद्ध किया है और बेस्ट ओरीजनल स्कोर में भी इसे नामित किया गया है।
विज्ञापन
‘लाइफ ऑफ पाई’ को बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमेटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन, फिल्म एडिटिंग, साउंड एडिटिंग, साउंड मिक्सिंग और विजुअल अफेक्ट्स के लिए भी नामांकन मिला है। अभिनय की श्रेणी में फिल्म को कोई नामांकन नहीं मिल सका। उल्लेखनीय है कि ‘लाइफ ऑफ पाई’ को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में तीन नामांकन मिले हैं।
इस साल के ऑस्कर में सबसे ज्यादा 12 नामांकन अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘लिंकन’ को मिले हैं। फिल्म का निर्देशन स्टीवन स्पिलबर्ग ने किया है। आतंकी ओसामा बिन लादेन की खोज और उसे मार गिराने के कथानक पर बनी निर्देशक कैथरीन बिगेलो की फिल्म ‘जीरो डार्क थर्टी’ भी ऑस्कर की दौड़ में है।