फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Legendary Hollywood action star Chuck Norris dies at 86

Chuck Norris Dies: दिग्गज एक्शन स्टार चक नॉरिस का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 20 Mar 2026 08:39 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 20 Mar 2026 08:39 PM IST
सार

Chuck Norris Death: वॉकर टेक्सास रेंजर के नाम से मशहूर चक नॉरिस का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि नॉरिस परिवार के सदस्यों ने की है।

विज्ञापन
Legendary Hollywood action star Chuck Norris dies at 86
चक नॉरिस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चक नॉरिस का निधन हो गया। चक ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चक ने 'लोन वुल्फ मैकक्वेड', 'कोड ऑफ साइलेंस' और 'वे ऑफ द ड्रैगन' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की गई है।

विज्ञापन

नॉरिस परिवार ने की चक नॉरिस के निधन की पुष्टि
चक नॉरिस के परिवार ने उनके निधन पर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'बहुत दुख के साथ, हमारे परिवार ने प्यारे चक नॉरिस के अचानक निधन की खबर साझा की है। हम इस बात को निजी रखना चाहते हैं, लेकिन इतना जान लीजिए कि वे परिवार के साथ थे और शांति से चले गए।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chuck Norris (@chucknorris)




'दुनिया के लिए वे एक महान मार्शल आर्टिस्ट, अभिनेता और ताकत का प्रतीक थे। हमारे लिए वे एक बहुत अच्छे पति, प्यार करने वाले पिता और दादा, बेहतरीन भाई और हमारे परिवार का दिल थे। उन्होंने अपनी जिंदगी आस्था, उद्देश्य और अपनों के प्रति पूरी निष्ठा के साथ जी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉरिस परिवार ने फैंस के लिए लिखी यह बात

इस पोस्ट में आगे लिखा, 'उन्होंने अपने काम, अनुशासन और दयालुता से दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया और कई लोगों के जीवन पर गहरा असर छोड़ा। हमारा दिल टूट गया है, लेकिन हम उनके जीवन और उनके साथ बिताए पलों के लिए बहुत-बहुत आभारी हैं।'

'दुनिया भर के फैंस से मिला प्यार और साथ बहुत मायने रखता था उनके लिए और हम परिवार की ओर से इसके लिए दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। आप उनके लिए सिर्फ फैंस नहीं, बल्कि दोस्त थे। हम जानते हैं कि कई लोगों ने उनके हाल में अस्पताल जाने की खबर सुनी होगी। उन सबकी प्रार्थनाओं और सपोर्ट के लिए हम बहुत आभारी हैं। इस दुख की घड़ी में कृपया हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। उन्हें प्यार करने के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।'

विज्ञापन

चक नॉरिस ने कई एक्शन फिल्मों में काम किया, जैसे-

  • द डेल्टा फोर्स
  • लोन वुल्फ मैकक्वेड
  • कोड ऑफ साइलेंस
  • ब्रूस ली के साथ 'वे ऑफ द ड्रैगन' 

चक की सेहत थी नाजुक
टीएमजेड की एक खबर के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में ही चक नॉरिस 86 साल के हुए थे। 19 मार्च को उन्हें हवाई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चक नॉरिस का असली नाम कार्लोस रे नॉरिस था। उनका जन्म 1940 में अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में हुआ था। उनकी मां आयरिश थीं और पिता चेरोकी जनजाति से थे।

यह भी पढ़ें: क्या कपूर साहब के लड़के को डेट कर रही हैं पूजा हेगड़े? वायरल वीडियो पर फैंस ने पूछे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed