फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Lee actress producer Kate Winslet honored with CineMarit Award at Munich International Film Festival

Kate Winslet: केट विंसलेट का छलका दर्द, महिला होकर फिल्म बनाना मुश्किल है, और विषय महिलाओं पर हो फिर तो...

Wed, 03 Jul 2024 12:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 Jul 2024 12:00 PM IST
सार

अभिनेत्री केट विंसलेट को म्यूनिख अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सिनेमेरिट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए। साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर एक नया अपडेट भी दिया।

विज्ञापन
Lee actress producer Kate Winslet honored with CineMarit Award at Munich International Film Festival
केट विंसलेट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

केट विंसलेट को म्यूनिख अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया गया है। उन्हें सिनेमेरिट पुरस्कार से नवाजा गया है। इस कार्यक्रम में उन्होंने युद्ध फोटोग्राफर ली मिलर पर आधारित फिल्म में अभिनय करने और उसका निर्माण करने को लेकर खुलकर बात की। फेस्टिवल में पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मंच पर आते हुए विंसलेट ने जानकारी दी कि 'ली' की रिलीज को टाल दिया गया है। 
विज्ञापन


महिलाओं के लिए कही यह बात
अभिनेत्री ने कहा कि हमने हड़ताल के कारण 'ली' की रिलीज को टालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "एक महिला के तौर पर फिल्म बनाना मुश्किल है और महिलाओं के बारे में फिल्म बनाना और भी मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए लोग ली मिलर जैसी असाधारण रूप से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक हस्तियों की कहानियों को सुनने के लिए ज्यादा खुले कान और खुली आंखें रखेंगे।"
विज्ञापन


युद्ध फोटोग्राफर पर आधारित है कहानी
ली मिलर एक मॉडल थीं, फिर बाद में वह फोटोग्राफर बनीं और फिर उन्होंने युद्ध संवाददाता के रूप में किया। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कई तस्वीरें लीं, जिनकी खूब चर्चा हुई। 'ली' की कहानी ली मिलर और उनके बोहेमियन दोस्तों के इर्द गिर्द बुनी गई है, जो युद्ध-पूर्व फ्रांस में जीवन का आनंद ले रहे थे। हालांकि, कई घटनाओं के बाद फिल्म में द्वितीय विश्व युद्ध की सबसे भयावह घटनाओं को भी दर्शाया गया है। इसे मिलर और उनके दोस्त और साथी फोटोग्राफर डेविड ई. शेरमैन ने कैमरे में कैद किया था। फिल्म में यह किरदार एंडी सैमबर्ग ने निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनौतियों से भरी रही शूटिंग
विंसलेट ने कहा, "पूरी फिल्म में संतुलन बनाए रखना एक ऐसी चीज थी, जिसके बारे में हम लगातार सचेत थे, ताकि दर्शकों को बहुत जल्दी अंधेरे में न ले जाया जाए।" उन्होंने कहा कि फिल्म का वह हिस्सा जिसमें ली और शेरमैन डचाऊ एक शिविर में प्रवेश करते हैं, उसे फिल्माना विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण था। अभिनेत्री ने कहा, "हमारे लिए यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण था कि हम उन शिविरों की तरह नकल करने की कोशिश न करें, जिन्हें पहले अन्य फिल्म निर्माताओं ने शानदार ढंग पर्दे पर दिखाया है। 
Sidharth Malhotra: 'कियारा ने सिद्धार्थ पर किया काला जादू', फर्जी खबरें फैलाकर फैन को लगाया 50 लाख का चूना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed