{"_id":"5fccb76ab36998011d55cb11","slug":"laverne-shirley-actor-david-lander-the-actor-who-played-squiggy-has-died-at-age-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड अभिनेता डेविड लैंडर का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड अभिनेता डेविड लैंडर का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Sun, 06 Dec 2020 04:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 06 Dec 2020 04:27 PM IST
सार
- हॉलीवुड अभिनेता डेविड लैंडर का हुआ निधन।
- 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस।
- दशकों से स्केलेरोसिस नामक बीमारी से लड़ रहे थे लैंडर।
विज्ञापन
डेविड लैंडर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकप्रिय एबीसी कॉमेडी 'लावर्ने और शर्ली' में 'स्क्विगी' का किरदार निभाने वाले अभिनेता डेविड लैंडर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी लैंडर की पत्नी, बेटी और दामाद ने एक ईमेल के जरिए दी। उन्होंने बताया कि लैंडर का निधन 4 दिसंबर को 73 वर्ष की उम्र में हो गया है।
विज्ञापन
लैंडर दशकों से स्केलेरोसिस नामक बीमारी से लड़ रहे थे। जिसका इलाज सीडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में चल रहा था। इसी बीमारी के चलते लैंडर्स का निधन हो गया। उनके परिवार ने जारी किए अपने बयान मेंकहा कि 'यह बहुत शांतिपूर्ण था। उन्होंने 37 वर्षों तक एमएस के साथ एक कठिन लड़ाई की थी और उन्होंने दृढ़ता से कहा कि जैसा मैंने कभी नहीं देखा, और इसने मुझे जीवन की महत्वपूर्ण चीजों के बारे में सिखाया।'
विज्ञापन
In loving memory of David Lander. We had so much in common. @MJMcKean @TomLeopold pic.twitter.com/pMrl3Dyk0J
— jonathan katz (@jonathan_katz) December 6, 2020
विज्ञापन
वहीं मैकेनन ने भी सोशल मीडिया के जरिए लैंडर्स को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि मैकेनन और लैंडर्स की सालों तक साझेदारी रही है। दोनों ने लंबे समय तक साथ मिलकर लोगों को खूब हंसाया है। दोनों कॉलेज के दिनों से ही साथ रहे हैं।
— Michael McKean (@MJMcKean) December 5, 2020
गौरतलब है कि लैंडर ने साल 1976 से 1983 तक चले शो 'लावर्ने और शर्ली' में स्क्विगी की भूमिका निभाई। लैंडर्स और माइकल मैककेन जब विश्वविद्यालय में थे तभी उन्होंने इन किरदारों का निर्माण किया था। दोनों की साझेदारी लंबे समय तक रही।
पढ़ें: सलमा आगा की बेटी जारा खान को मिली रेप की धमकी, एमबीबीएस की 23 वर्षीय छात्रा गिरफ्तार