फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   kylie jenner gave birth to her second child with boyfriend travis scott

Kylie Jenner: काइली जेनर दूसरी बार बनी मां, बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने साझा की तस्वीर

Mon, 07 Feb 2022 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 07 Feb 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
kylie jenner gave birth to her second child with boyfriend travis scott
ट्रैविस स्कॉट, काइली जैनर - फोटो : social media
हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियां की छोटी बहन और बिजनेस वुमन काइली जेनर दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने लड़के को जन्म दिया है। उन्होंने अपने घर आई इस खुशी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया। इसके साथ ही उनके बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने भी एक पोस्ट शेयर की।
विज्ञापन


24 वर्षीय रियलिटी स्टार ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनका न्यू बॉर्न बेबी अपनी बड़ी बहन स्टॉर्मी के साथ दिखा। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो थी और इसमें नवजात बच्चे ने बहन का हाथ पकड़ रखा था। काइली ने इस पोस्ट के कैप्शन में बच्चे के जन्म की तारीख का खुलासा किया है। बच्चे का जन्म 2 फरवरी को हुआ है। अभी तक कपल ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


काइली जेनर और स्कॉट 2017 से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन 2019 में कथित तौर पर ये दोनों अलग हो गए थे। काइली अपनी बेटी के साथ रहती थीं। 2021 में यह जोड़ी फिर एक हो गई और इसके साथ ही काइली ने सितंबर में गर्भवती होने की घोषणा की थी।

काइली जेनर ने 2015 में अपनी मेकअप कंपनी की स्थापना की थी और साथ ही वह अपने पारिवारिक रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद द कार्दशियन' में भी नजर आती हैं। सोशल माडिया पर काइली के बहुत फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed