{"_id":"6200c091177ee10ce06f026d","slug":"kylie-jenner-gave-birth-to-her-second-child-with-boyfriend-travis-scott","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kylie Jenner: काइली जेनर दूसरी बार बनी मां, बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने साझा की तस्वीर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Kylie Jenner: काइली जेनर दूसरी बार बनी मां, बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने साझा की तस्वीर
Mon, 07 Feb 2022 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रैविस स्कॉट, काइली जैनर
- फोटो : social media
हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियां की छोटी बहन और बिजनेस वुमन काइली जेनर दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने लड़के को जन्म दिया है। उन्होंने अपने घर आई इस खुशी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया। इसके साथ ही उनके बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने भी एक पोस्ट शेयर की।
24 वर्षीय रियलिटी स्टार ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनका न्यू बॉर्न बेबी अपनी बड़ी बहन स्टॉर्मी के साथ दिखा। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो थी और इसमें नवजात बच्चे ने बहन का हाथ पकड़ रखा था। काइली ने इस पोस्ट के कैप्शन में बच्चे के जन्म की तारीख का खुलासा किया है। बच्चे का जन्म 2 फरवरी को हुआ है। अभी तक कपल ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
काइली जेनर और स्कॉट 2017 से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन 2019 में कथित तौर पर ये दोनों अलग हो गए थे। काइली अपनी बेटी के साथ रहती थीं। 2021 में यह जोड़ी फिर एक हो गई और इसके साथ ही काइली ने सितंबर में गर्भवती होने की घोषणा की थी।
काइली जेनर ने 2015 में अपनी मेकअप कंपनी की स्थापना की थी और साथ ही वह अपने पारिवारिक रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद द कार्दशियन' में भी नजर आती हैं। सोशल माडिया पर काइली के बहुत फॉलोवर्स हैं।