फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   kristen stewart Naomi Scott Ella Balinska Patrick Stewart film new poster has been release

चार्लीज एंजेल्स के नए पोस्टर में एक्शन अवतार में नजर आईं 'एंजेल्स', जानिए कब होगी रिलीज

Fri, 11 Oct 2019 02:33 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 11 Oct 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
kristen stewart Naomi Scott Ella Balinska Patrick Stewart film new poster has been release
Charlies Angels - फोटो : amar ujala mumbai

70 के दशक के मशूहर अमेरीकन टीवी शो चार्लीज एंजेल्स पर आधारित फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 15 नवंबर को भारत में रिलीज हो रही है। फिल्म का नाम चार्लीज एंजेल्स ही रखा गया है।  यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। हाल में इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है।

विज्ञापन


सामने आए पोस्टर में फिल्म की लीड स्टारकॉस्ट नजर आ रही है। वहीं इस पोस्टर के सबसे ऊपर के हिस्से पर लिखा है, इस दुनिया को नई एंजेल्स की जरूरत है। साथ ही फिल्म में आग लगी गाड़ी से लेकर हवाई जहाज से कूदते तीन व्यक्ति भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर की एक झलक से ही पता चल जाता है कि फिल्म में जमकर एक्शन का तड़का लगाया गया है।  
विज्ञापन


फिल्म की कहानी तेज-तर्रार महिला जासूसों पर आधारित है। ये सभी जासूस एक ऐसी एंजेसी का हिस्सा हैं जो तब सक्रिया होती है जब सरकार की दूसरी एंजेसी नाकाम हो जाती हैं। फिल्म में जबरदरस्त एक्शन के साथ ही कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। फिल्म में कर्स्टन स्टूअर्ट, नाओमी स्कॉट, एला बैलिंस्का और पैट्रिक स्टूअर्ट मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन एलिजाबेथ बैंकस ने किया है। गौरतलब है कि इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में साल 2000 और 2003 में रिलीज हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: रंगोली ने दीपिका पादुकोण के खिलाफ छेड़ी टि्वटर वॉर, कहा- 'कंगना को डिप्रेशन का नाटक करना नहीं आता'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed