{"_id":"5dc3f0158ebc3e5b4d2e63a3","slug":"kristen-stewart-has-been-busy-promoting-her-highly-anticipated-new-film-charlie-s-angels","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्वाइलाइट सीरीज की हिट हीरोइन क्रिस्टीन का इस बार दिखेगा अलग अंदाज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ट्वाइलाइट सीरीज की हिट हीरोइन क्रिस्टीन का इस बार दिखेगा अलग अंदाज
Fri, 08 Nov 2019 06:52 AM IST
अपूर्वा राय
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 08 Nov 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
Kristen Stewart
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द ट्वाइलाइट सीरीज की फिल्मों से भारत के युवाओं की पसंदीदा अभिनेत्री बन चुकीं मशहूर अदाकारा क्रिस्टीन स्टुअर्ट को लेकर अगले हफ्ते भारत में रिलीज होने जा रही फिल्म चार्लीज एंजेल्स के मेकर्स काफी उत्साहित हैं। चार्लीज एंजेल्स बड़े परदे पर सबसे पहले 19 साल पहले नजर आईं थी। अगले हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म इन्हीं किरदारों की आज के जमाने की कहानी है।
चार्लीज एंजेल्स तीन ऐसी महिला जासूसों की कहानी है जो एक अदृश्य शक्ति के इशारे पर काम करती हैं। इन जासूसों की कहानी हर बार बड़े परदे पर हिट रही है और नई चार्लीज एंजेल्स की निर्देशक एलिजाबेथ बैंक्स मानती हैं कि इस बार की कहानी में क्रिस्टीन का किरदार लोगों को सबसे ज्यादा चौंकाएगा। एलिजाबेथ बैंक्स ने तीन महिला जासूसों की इस पारंपरिक कहानी का नया अवतार सजाया है। इस बार ये जासूस न सिर्फ नए जमाने के हिसाब से खुद को पेश करने जा रही हैं, बल्कि ये इस बार ज्यादा बिंदास भी दिखेंगी।
फिल्म चार्लीज एजेंल्स हिंदी में भी रिलीज हो रही है और इसके मेकर्स को भरोसा है कि भारत में क्रिस्टीन स्टुअर्ट की ट्वाइलाइट सीरीज की फिल्मों से बनी छवि का फिल्म को काफी फायदा होने वाला है।
विज्ञापन
क्रिस्टीन की चर्चा चलने पर बैंक्स कहती हैं, “लोगों ने क्रिस्टीन को अब तक एक अलग अंदाज में देखा है लेकिन उन्हें तनिक भी अंदाजा नहीं है कि वह इस बार कितना जबर्दस्त एक्शन करने जा रही है।
उनका किरदार काफी मजाकिया है और बदमाशों की धुनाई करते समय उनके चेहरे पर जो शरारती मुस्कान रहती है, वह सीधे दिल पर असर करती है। फिल्म चार्लीज एंजेस्ल का वह दिल भी हैं और आत्मा भी। वह एक ऐसी टीम लीडर की तरह काम करना पसंद करती हैं जो सबको साथ लेकर चलता है।” फिल्म चार्लीज एंजेल्स की शूटिंग दुनिया की चंद बेहतरीन लोकेशन्स पर हुई है। इस बार ये एंजेल्स रियो से लेकर इस्तान्बुल तक दुश्मनों को दौड़ाती नजर आएंगी।