फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kevin Spacey Actor found not guilty on all nine charges in UK sexual assault trial in London know in detail

Kevin Spacey: यौन उत्पीड़न के सभी मामलों से बरी हुए केविन स्पेसी, लंदन कोर्ट में फैसला सुन रो पड़े अभिनेता

Wed, 26 Jul 2023 09:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 26 Jul 2023 09:24 PM IST
सार

64 वर्षीय केविन स्पेसी को यौन उत्पीड़न के नौ आरोपों से बरी कर दिया गया है। अभिनेता फैसला सुन कटघरे में ही रोने लगे थे।

विज्ञापन
Kevin Spacey Actor found not guilty on all nine charges in UK sexual assault trial in London know in detail
केविन स्पेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऑस्कर विजेता रहे मशहूर अभिनेता केविन स्पेसी पिछले कई वर्षों से लगभग एक दर्जन यौन उत्पीड़न मामलों का सामना कर रहे थे। अभिनेता लगातार कोर्ट के चक्कर काट कर रहे थे, लेकिन आज केविन स्पेसी को लेकर एक राहत की खबर सामने आ रही है। दरअसल, अमेरिकी अभिनेता केविन स्पेसी को ब्रिटेन में एक मुकदमे में यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों में निर्दोष पाए गए।

विज्ञापन

निर्दोष साबित हुए केविन स्पेसी
मशहूर अभिनेता केविन स्पेसी को 2001 और 2013 के बीच कथित तौर पर चार पुरुषों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा था। बता दें, इन्हीं चार पुरुषों ने अभिनेता पर नौ यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज कराए थे। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता अभिनेता ने सभी आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन

Gadar 2 Trailer: बाप-बेटे की जोड़ी ने पाकिस्तान में मचाया गदर, ट्रेलर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघरे में रोए केविन स्पेसी
64 वर्षीय केविन स्पेसी को नौ आरोपों से बरी कर दिया गया है, जिसमें यौन उत्पीड़न, किसी व्यक्ति की सहमति के बिना यौन संबंध बनाना जैसे आरोप शामिल हैं। लंदन में हुए सुनवाई में कोर्ट रूम में खूब ड्रामा भी देखने को मिला। दरअसल, जब जूरी ने मामले में केविन स्पेसी को निर्दोष घोषित किया तब अभिनेता भावुक हो गए। जब जूरी ने फैसला सुनाया तो स्पेसी कटघरे में खड़े हुए रोने लगे।
Filmy Wrap: बाढ़ प्रभावितों के लिए सोनू ने शुरू की हेल्पलाइन और कंगना को कोर्ट से झटका, पढ़ें फिल्मी खबरें

चार हफ्तों तक चला केस
साउथवार्क क्राउन कोर्ट में चार हफ्ते तक चली इस सुनवाई के दौरान, अभियोजकों ने जूरी सदस्यों को बताया कि अभिनेता ने 2004 और 2013 के बीच ब्रिटेन में हुई घटनाओं में तीन लोगों को आक्रामक तरीके से छुआ था, जब वह लंदन के ओल्ड विक थिएटर में काम कर रहे थे। चौथे ने कहा कि हॉलीवुड स्टार के लंदन अपार्टमेंट में बेहोश होने के दौरान स्पेसी ने उसके साथ ओरल सेक्स किया था। लेकिन अब सभी आरोप निराधार साबित हुए। केविन स्पेसी को नेटफ्लिक्स के हाउस ऑफ कार्ड्स, सेवन, एलए कॉन्फिडेंशियल और बेबी ड्राइवर में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है।
Erica Fernandes: इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं 'कसौटी जिंदगी की 2' की 'प्रेरणा', एरिका का खुलासा कर देगा हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed