{"_id":"58cb882c4f1c1b6e2132a69e","slug":"kendall-jenner-s-jewellery-worth-1-crores-robbed-after-sister-kim-kardashian","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंडल जेनर के घर पड़ा डाका, एक करोड़ के गहने ले गए चोर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
केंडल जेनर के घर पड़ा डाका, एक करोड़ के गहने ले गए चोर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
केंडल जेनर
जहां कुछ महीने पहले किम कार्दशियन के घर बंदूक दिखाकर चोरी कर ली गई थी वहीं अब उनकी छोटी बहन और सुपरमॉडल केंडल जेनर के घर चोरी का मामला सामने आया है।
खबर है कि उनके घर से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी कर लिए गए हैं।
पुलिस ने एफपी एजेंसी को बताया कि देर रात उन्हें 911 पर एक अंजान शख्स का फोन आया जिसने पास के इलाके में चोरी होने के बारे में बताया, लेकिन उसने ये नहीं बताया कि वो चोरी केंडल जेनर के घर हुई।
बता दें कि एक दिन पहले ही केंडल जेनर ने अपने घर एक पार्टी रखी थी और उसी में कुछ लोग घर के अंदर घुसे। केंडल को अलार्म बजने पर इस बारे में पता चला।

किम कार्दशियन के बाद केंडल जेनर के घर लूटपाट
केंडल जेनर
हालांकि बाद में भी केंडल ने चेक नहीं किया कि घर में कोई घुसा। आधी रात को केंडल घर से बाहर किसी काम से चली गईं और जब वो लौटीं तो उन्होंने देखा कि उनके गहनों की चोरी हो चुकी है।
जांच-पड़ताल जारी है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
बता दें कि केंडल से पहले उनकी बहन किम कार्दशियन के साथ पेरिस के होटल में लूटपाट हुई थी।
उस वक्त आरोपी पुलिस की ड्रेस में किम के कमरे में घुसे और बंदूक की नोक पर करोड़ों डॉलर और ज्वैलरी लूट ली गई।