किम कार्दशियन को पति ने दिया खास तोहफा, देखकर हैरान रह गईं मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। किम के पति ने उनके जन्मदिन पर ऐसा तोहफा दिया जिसे देखकर वह हैरान रह गईं। कान्ये वेस्ट ने कुछ ऐसा गिफ्ट दिया जो किम ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।
कान्ये ने चार चैरिटी को एक मिलियन डॉलर का दान दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि उस चैरिटी का सर्मथन किम करती हैं। किम ने अपने फैंस के साथ भी ये खबर साझा की। उन्होंने लिखा- मेरा दिल खुश हो गया। मुझे बहुत अच्छे गिफ्ट्स मिले।
बता दें किम ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह कई दिनों से दर्द, जोड़ों में सूजन, सिरदर्द, कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना कर रही हैं। उनका रूमेटॉयड ऑर्थराइटिस और ऑटोइम्यून बीमारी लूपस का टेस्ट पॉजीटिव निकला है। ऑटोइम्यून बीमारी में रोग-प्रतिरोधक प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं को निशाना बनाने लगती है।
बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं।
A post shared by Kim Kardashian West (@kimkardashian) on