फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kanye West: Former Adidas employees claims rapper showed explicit photos of ex wife kim kardashian

Kanye West: गंभीर आरोपों में फंसे कान्ये वेस्ट, कर्मचारियों ने EX पत्नी की निजी तस्वीरें दिखाने का लगाया आरोप

Thu, 24 Nov 2022 04:35 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 24 Nov 2022 04:35 AM IST
सार

जहां कान्ये के एडिडास से सारे संबंध अब खत्म हो चुके हैं, वहीं कंपनी में काम करने वाले कुछ लोगों ने रैपर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Kanye West: Former Adidas employees claims rapper showed explicit photos of ex wife kim kardashian
कान्ये वेस्ट - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना काम से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले कान्ये वेस्ट का नाम पिछले काफी दिनों से चर्चाओं में बना हुआ है। रैपर और प्रोड्यूसर कान्ये वेस्ट से पिछले दिनों पॉपुलर स्पोर्ट्स ब्रांड 'एडिडास' ने उनके साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली थी। इसके बाद जहां कान्ये के एडिडास से सारे संबंध अब खत्म हो चुके हैं, वहीं कंपनी में काम करने वाले कुछ लोगों ने रैपर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन

विवादों के किंग कहे जाने वाले कान्ये वेस्ट पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, एडिडास में पहले काम कर चुके वर्क्स का कहना है कि कान्ये अपनी पूर्व पत्नी किम कार्दशियन की न्यूड तस्वीरें उन्हें दिखाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एडिडास में काम कर चुके एक वर्कर ने दावा किया है कि वेस्ट ने साल 2018 के एक जॉब इंटरव्यू के दौरान उन्हें रियलिटी टीवी स्टार की न्यूड तस्वीर दिखाई थी। उन्होंने बताया कि तस्वीर दिखाते हुए कान्ये ने कहा, 'मेरी पत्नी ने अभी मुझे यह भेजा है।' 
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेक्रेड गेम्स' में नहीं करना चाहता था काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी ने कहा कि कान्ये ने कथित तौर पर अपने फोन पर किम कार्दशियन की एक 'बहुत ही रिवीलिंग और पर्सनल' दिखाई थी। जब एक किसी और व्यक्ति से कान्ये के किम की तस्वीरें दिखाने  के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आरोपों की पुष्टि की। उन्होंने दावा किया कि, 'कान्ये वेस्ट कभी भी न्यूड तस्वीर दिखाने या उन स्थितियों के बारे में बात करने से नहीं डरते थे, जिन्हें निजी रखा जाना चाहिए।'
Debina Bonnerjee: देबीना बनर्जी ने दिखाई अपनी दूसरी बेटी की पहली झलक, तस्वीर साझा कर लिखी यह खास बात

विज्ञापन

इतना ही नहीं कान्ये पर एक मीटिंग के दौरान एडल्ट वीडियो चलाने जैसा भी गंभीर आरोप लगाया गया है। अभी तक इन आरोपों पर कान्ये वेस्ट की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
Vicky Kaushal: विक्की के मुंह से कटरीना के लिए निकली ऐसी बात, डर से अभिनेता बोले- आज घर पर नहीं मिलेगा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed