{"_id":"65d49d91a8af7bcd4e0ff948","slug":"kagney-linn-karter-death-at-age-of-36-adult-film-star-dies-by-suicide-her-mother-collects-funds-as-per-reports-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kagney Linn Karter Death: अभिनेत्री काग्नी लिन कार्टर ने की आत्महत्या, 36 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Kagney Linn Karter Death: अभिनेत्री काग्नी लिन कार्टर ने की आत्महत्या, 36 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Tue, 20 Feb 2024 06:10 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:10 PM IST
सार
अभिनेत्री काग्नी लिन कार्टर का निधन हो गया है। उन्होंने 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
काग्नी लिन कार्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री काग्नी लिन कार्टर का निधन हो गया है। उन्होंने 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे अपने ओहियो अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। कथित तौर पर अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। अचानक अभिनेत्री के निधन से उनकी मां सदमे में हैं। वे एडल्ट फिल्मों में अभिनय करती थीं।
Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत के बाद आज भी उनसे बात करती हैं बहन श्वेता, सुनाया चौंका देने वाला किस्सा
मां की मदद के लिए आगे आए अभिनेत्री के दोस्त
अभिनेत्री की मौत पिछले सप्ताह हुई थी। ओहियो अपार्टमेंट से बीते गुरुवार को अभिनेता का शव मिला। पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री की मौत आत्महत्या से हुई है। काग्नी के अंतिम संस्कार के खर्चों को जुटाने के लिए एक 'गो फंड मी' पेज बनाया गया है। अभिनेत्री मां की सहायता के लिए उनके दोस्तों ने मिलकर यह पेज बनाया और धनराशि की मांग की।
विज्ञापन
Cannes Fake Awards: फाल्के के बाद मुंबई में कान फिल्म फेस्टिवल के नाम पर फर्जीवाड़ा, अजित राय ने बताई असलियत
अंतिम संस्कार के लिए धनराशि की अपील
पेज के विवरण में कहा गया कि काग्नी एक अभिनेत्री, गायिका, एक नर्तकी, प्यारी दोस्त और आज्ञाकारी बेटी थीं। वे पहली बार 2019 के नवंबर में क्लीवलैंड स्टूडियो में आई थीं। वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। बताया गया कि अभिनेत्री मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनकी मां की सहायता के लिए धनराशि दान करने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि दान की बची हुई धनराशि पशु बचाव सहायता में इस्तेमाल की जाएगी।
Alia Bhatt: आलिया लिखती हैं बेटी राहा को चिट्ठियां, बोलीं - मैं चाहती हूं वो एक आजाद और दयालु इंसान बने
पोल डांसिंग का खोला था स्टूडियो
काग्नी ने 2000 के दशक के मध्य में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कई एवीएन पुरस्कार भी जीते। 2019 में उन्होंने पोल डांसिंग की शुरुआत की। उन्होंने एडल्ट फिल्मों से दूरी बनाते हुए पोल डांसिंग अपना स्टूडियो खोलने का फैसला किया। कुछ महीनों से वे अवसाद से जूझ रही थीं।
Coke Studio Bharat 2: कोक स्टूडियो के दूसरे सीजन में दिखा दिलजीत का मैजिक, द क्विक स्टाइल ने डांस से जमाया रंग