{"_id":"65d47a1ed739c3ad240642a0","slug":"diljit-dosanjh-and-the-quick-style-brings-song-magic-in-coke-studio-bharat-season-2-opener-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coke Studio Bharat 2: कोक स्टूडियो के दूसरे सीजन में दिखा दिलजीत का मैजिक, द क्विक स्टाइल ने डांस से जमाया रंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Coke Studio Bharat 2: कोक स्टूडियो के दूसरे सीजन में दिखा दिलजीत का मैजिक, द क्विक स्टाइल ने डांस से जमाया रंग
Tue, 20 Feb 2024 03:39 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:39 PM IST
सार
कोक स्टूडियो के चाहने वाले दुनिया में करोड़ों हैं। कोक स्टूडियो 'भारत सीजन 2' के साथ वापस आ गया है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोक स्टूडियो दुनिया भर के ऐसे उभरते कलाकरों को मंच प्रदान करता है, जो अपनी सांस्कृतिक को बरकरार रखते हुए संगीत के नए रूप को अपना रहे हैं। कोक स्टूडियो के चाहने वाले दुनिया में करोड़ों हैं। कोक स्टूडियो 'भारत सीजन 2' के साथ वापस आ गया है।
'द क्विक स्टाइल' क्रू के साथ पहली बार किया सहयोग
कोक स्टूडियो 'भारत सीजन 2' के पहले गाने मैजिक में दिलजीत दोसांझ ने डांस क्रू द क्विक स्टाइल के साथ सहयोग किया है। यह पहली बार है, जब दोनों विश्व स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। सीजन 2 की शानदार टीम का नेतृत्व क्रिएटिव आर्किटेक्ट अंकुर तिवारी कर रहे हैं। वहीं, संगीत निर्माता केजे सिंह के साथ प्रसिद्ध गीतकार स्वानंद किरकिरे और कौसर मुनीर भी शामिल हैं। मोहितो, कोमोरेबी, द क्विक स्टाइल, इक्की और रफ सपेरा सभी ने अपने संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया है।
यह भी पढ़ें: Rituraj Singh: थिएयर से लेकर ओटीटी तक ऋतुराज ने दिखाया अपने अभिनय का जादू, ऐसा रहा सिनेमा में अभिनेता का सफर
विज्ञापन
क्विक स्टाइल के साथ थिरकते दिखें दिलजीत
दिलजीत दोसांझ का पहले गाना 'मैजिक' में एक लव स्टोरी दिखाई गई है। उन्होंने दिखाया है कि कैसे कोई व्यक्ति प्यार में अंधा हो जाता है और तर्क भूल जाता है। इस गाने के वीडियो में क्विक स्टाइल बैंड के सदस्य भी धुन पर थिरकने लगते हैं। वहीं, दिलजीत भी उनके साथ डांस करने लगते हैं। इस सीजन में दिलजीत के साथ-साथ श्रेया घोषाल, नेहा कक्कड़, दिग्विजय सिंह, श्रेया घोषाल, कनिष्क सेठ, साइली खरे और एमसी स्क्वायर जैसे गायक भी नजर आने वाले हैं।
दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट
दिलजीत दोसांझ ने गायकी से ही नहीं, बल्कि अपने अभिनय से भी दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा आडवाणी के साथ 'गुड न्यूज' में काम किया। इसके अलावा वे अनुष्का शर्मा के साथ 'फिल्लौरी' और मनोज बाजपेयी के साथ 'सूरज पर मंगल भारी' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। उन्होंने साल 2018 की फिल्म सूरमा में भी काम किया इस फिल्म उनके साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थीं।
यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ ने अपनी बीमारी पर की खुलकर बात, बोलीं- 'मेरे लिए बेहद कठिन था वह वर्ष'