{"_id":"5ba3810a867a557f6661fdf3","slug":"justin-bieber-serenades-fiancee-hailey-baldwin-outside-of-buckingham-palace","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के लिए जस्टिन बीबर ने सड़क पर गाया गाना, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
गर्लफ्रेंड के लिए जस्टिन बीबर ने सड़क पर गाया गाना, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
अपने गानों से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाले हॉलीवुड गायक जस्टिन बीबर इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। बीते दिनों वह अमेरिका की मशहूर मॉडल हेली बाल्डविन से सगाई करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। एक बार फिर से वह अपने होने वाली पत्नी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। गौरतलब है कि इन दिनों जस्टिन बीबर इंग्लैंड में होने वाली पत्नी हेली बाल्डविन के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। इस बीच जस्टिन बीबर ने ऐसा काम किया है कि उन्हें हर कोई देखता रहा गया।
दरअसल जस्टिन बीबर ने हेली बाल्डविन के लिए बकिंघम पैलेस के बाहर बैठकर गाना गया है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों जस्टिन बीबर के इस गाने का आनंद लेते दिखे। साथ ही उनकी वीडियो बनाने लगे। होने वाली पत्नी के लिए गाना गाते हुए जस्टिन बीबर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। वीडियो में वह एक गिटार जबाते हुए दिख रहे हैं। जस्टिन बीबर के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन ने बहामास के एक लोकल रेस्टोरेंट में 7 जुलाई को सगाई कर ली है। इनकी सगाई की जानकारी वहां मौजूद दो चश्मदीदों ने दी। गौरतलब है कि 24 साल के जस्टिन बीबर साल 2016 से हेली बाल्डविन को डेट कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच ब्रेकअप होने जैसी खबरें भी मीडिया में छाई रहीं, लेकिन दोनों के बीच कुछ समय बाद फिर से नजदीकियां देखने को मिली। अब जल्द ही यह दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

.@JustinBieber serenades Hailey Baldwin with outdoor performance at Buckingham Palace: “That girl right there is the love of my life everyone” pic.twitter.com/1BEK9pNAxQ
विज्ञापन विज्ञापन— Pop Crave (@PopCrave) September 18, 2018