तो इसलिए जस्टिन बीबर ने कर दिया था अचानक टूर कैंसिल
जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर टूर बीच में ही कैंसिल करने की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि वो चाहते हैं कि उनका करियर 'लंबा' हो और 'सस्टेनेबल' हो इसलिए वो अपने साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं। बीबर ने लिखा, " मैं जानता हूं कि मैं कभी परफेक्ट नहीं हो सकता, मैं गल्तियां करता रहूंगा, लेकिन अब अपने बीते हुए समय को मैं अपने भविष्य को चलाने नहीं दूंगा। "
बीबर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने दिल को खोल कर रख दिया है। उन्होंने और क्या लिखा है जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
पर्पस टूर रद्द करने के बाद बीबर के एशिया और नॉर्थ अमेरिका में होने वाले 14 शो कैंसल हो गए थे। बीबर ने अपनी एलबम 'पर्पस' के प्रमोशन के लिए 150 से ज्यादा शो कर लिए थे। हर शो की एवरेज 40,000 टिकिट बिकीं थी।