फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Justin Bieber planning his own funeral?

अपने ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है 22 साल का गायक

Tue, 02 Aug 2016 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
Justin Bieber planning his own funeral?

वैसे इंसान मरना तो किसी भी उम्र में नहीं चाहता लेकिन 22 साल की उम्र तो बिल्कुल भी नहीं, वो भी तब जब दुनियाभर में आपके करोड़ों चाहने वाले हों। यहां मामला कुछ उल्टा ही है, बेहद कम उम्र में शोहरतों की बुलंदी को छूने वाले जस्टिन बीबर अपने अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे हैं। वो अपने कफन-दफन का पूरा इंतजाम कर रहे हैं। जस्टिन को इसका ख्याल कुछ समय पहले एक सिंगर की मौत से आया।

विज्ञापन


संगीतकार प्रिंस और डेविड बोवी की इस साल हुई मौत से आहत होकर जस्टिन बीबर ने अपने अंतिम संस्कार की तैयारी की है। अंग्रेजी अखबार मिरर के मुताबिक बीबर अपने अंतिम संस्कार का पूरा इंतजाम कर चुके हैं। दरअसल बीबर नहीं चाहते कि कई दूसरे बड़े नामों की तरह मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर कोई परेशानी हो, इसीलिए वो ये सब कर रहे हैं।
विज्ञापन


जस्टिन एक होलोग्राम के जरिए ये भी पुख्ता करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके बाद भी लोग उनके गाने सुन सकें। जस्टिन इसके लिए भी खास योजना बना रहे हैं। जस्टिन भले ही अपन अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हों लेकिन उनके प्रशंसक तो यही चाहते हैं कि वो 100 बरस जिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed