फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jurassic World Dominion Resumes Filming Studio Denies Delay Due to Coronavirus

‘जुरासिक वर्ल्ड : डोमिनियन’ की शूटिंग शुरू, कोरोना की वजह से शूटिंग में देरी होने की बात से स्टूडियो ने किया इंकार

Sun, 12 Jul 2020 06:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 12 Jul 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
Jurassic World Dominion Resumes Filming Studio Denies Delay Due to Coronavirus
जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन - फोटो : Social Media

‘जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन’ के कलाकारों और इसके निर्माण से जुड़ी टीम ने ब्रिटेन में इसकी शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। फिल्म निर्माता स्टूडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें फिल्म से जुड़े सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से शूटिंग में देरी होने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन


एक बयान में स्टूडियो ने खुलासा किया कि इस हफ्ते की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। इसके साथ ही स्टूडियो की तरफ एक अखबार द्वारा फिल्म निर्माण में देरी की दी गई खबर का खंडन किया है। यूनिवर्सल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कोई खबर जिसमें जुरासिक वर्ल्ड : डोमिनियन जिसमें शूटिंग रुकने की बात कही गई है पूरी तरह से असत्य है। आज फिल्म की शूटिंग का 50 वां दिन है और हम इस अतुलनीय परियोजना के कैमरे पर आने को लेकर उत्साहित हैं।’’ 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ‘जुरासिक वर्ल्ड : डोमिनियन’ फिल्म ‘ जुरासिक पार्क’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म है, जिसकी शूटिंग मार्च महीने में कोविड-19 महामारी की वजह से ब्रिटेन के पाइनवुड स्टुडियो में रोक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में अभिनेता क्रिस प्रैट को सैम नील, लॉरा डर्न, जेफ गोल्डब्लम, जस्टिस स्मिथ और बीडी वोंग के साथ क्लेयर डेयरिंग के रूप में डायनासोर रैंगलर ओवेन ग्रेडी और ब्रायस डलास हॉवर्ड में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाया जाएगा। यह फिल्म 11 जून, 2021 को रिलीज हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed