फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jumanji fun of Nick absence in Mexico Tour the rock gifted Priyanka Chopra wedding anniversary gift

जुमानजी के मेक्सिको टूर में निक की गैरमौजूदगी का उड़ा मजाक, 'द रॉक' ने दिया प्रियंका को ये तोहफा

Wed, 27 Nov 2019 09:03 AM IST
शिप्रा सक्सेना लॉस काबोस, मेक्सिको, अमर उजाला
लॉस काबोस, मेक्सिको, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 27 Nov 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
Jumanji fun of Nick absence in Mexico Tour the rock gifted Priyanka Chopra wedding anniversary gift
Jumanji: The Next Level and Nick Jonas - फोटो : Amar Ujala
अपनी आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के फ्लॉप हो जाने के बाद से भले पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा को हिंदी सिनेमा ज्यादा मिस न कर रहा हो, लेकिन सात समंदर पार मेक्सिको के खूबसूरत शहर लॉस काबोस में फिल्म 'जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल' के हीरो ड्वेन जॉनसन उन्हें खूब मिस कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूरी दुनिया के चुनिंदा पत्रकारों को 'जुमानजी- द नेक्स्ट' लेवल दिखाने के लिए खास ड्वेन जॉनसन की देखरेख में खास इंतजाम किए गए। इस दौरान यहां एक खास नजारा देखने को मिला, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर। फिल्म के मुख्य कलाकारों में से सिर्फ निक जोनस ही ऐसे रहे जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इसके चलते फिल्म की यूनिट ने पूरे कार्यक्रम स्थल पर जगह जगह उनके कटआउट लगा दिए और इनके साथ खूब मस्ती भी की। एक कटआउट में तो उन्हें बेदिंग गाउन तक पहना दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ड्वेन जॉनसन के सामने उनकी पिछली फिल्म 'बेवॉच' की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा का जिक्र करते ही उनके चेहरे पर हजार वॉट के बल्ब जैसी खुशी फैल जाती है। वह कहते हैं, “प्रियंका के साथ मेरा बहुत करीब का रिश्ता रहा है। निक जोनस के साथ उनकी शादी की सालगिरह के साथ ही जुमानजी द नेक्स्ट लेवल रिलीज हो रही है। लोग मुझसे ये भी कह रहे हैं कि शायद ये मेरा उनको शादी की सालगिरह का खास तोहफा है और मुझे भी इससे इंकार नहीं है।”

निक जोनस के किरदार सीप्लेन को 'जुमानजी -द नेक्स्ट लेवल' में काफी तारीफ मिल रही है। उनकी अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर जॉनसन ने कहा, “मुझे पक्का भरोसा है कि निक और प्रियंका दोनों फिल्म जुमानजी द नेक्स्ट लेवल के स्टार प्रीमियर पर जरूर उपस्थित रहेंगे।”


यह भी पढ़ें- इन भारतीय निर्देशकों ने हॉलीवुड में बनाई शानदार फिल्में, एक ने तो ऑस्कर भी जीता

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed