फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Joker Folie a Deux releases in indian theatres 2 days earlier makers confirm date with new poster

Joker 2: 'जोकर फोली ए ड्यूक्स' के निर्माताओं का भारतीय दर्शकों को तोहफा, समय से पहले दस्तक देने जा रही फिल्म

Wed, 28 Aug 2024 10:26 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 28 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Joker Folie a Deux releases in indian theatres 2 days earlier makers confirm date with new poster
जोकर फोली ए ड्यूक्स - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉड फिलिप्स के निर्देशन में बनी फिल्म 'जोकर' ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब इसके सीक्वल 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' की रिलीज का वैश्विक स्तर पर इंतजार हो रहा है। हाल ही में जारी हुए फिल्म के ट्रेलर ने प्रशंसकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। फिल्म में वॉकिन फीनिक्स एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। वहीं सीक्वल में लेडी गागा का भी जलवा देखने को मिलने वाला है। इसी बीच निर्माताओं ने प्रशंसकों को एक और बड़ा तोहफा दे दिया है। फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में अपने तय समय से पहले दस्तक देने जा रही है। आइए इसकी नई रिलीज डेट पर गौर फरमा लेते हैं- 

विज्ञापन

भारत में इस दिन होगी 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' की दस्तक

'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का भारतीय प्रीमियर इसके अंतरराष्ट्रीय रिलीज से दो दिन पहले बुधवार 2 अक्तूबर, 2024 को होगा। टॉड फिलिप्स आगामी साइको थ्रिलर का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि स्कॉट सिल्वर ने इसकी पटकथा लिखी है। डीसी कॉमिक्स के किरदारों पर आधारित यह फिल्म साल 2019 के 'जोकर' का अगला भाग है। इसमें जोकिन फीनिक्स को फिर से जोकर के रूप में दिखाया गया है। वहीं, लेडी गागाउनकी प्रेमिका हार्ले क्विन के किरदार में है। ब्रेंडन ग्लीसन और कैथरीन कीनर के अलावा, जाजी बीट्ज भी अपनी भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


Emergency: कंगना रणौत ने 'ओपेनहाइमर' से की 'इमरजेंसी' की तुलना? बोलीं- मेरी फिल्म आपके लिए कई दरवाजे खोलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Warner Bros. India (@warnerbrosindia)


‘जोकर’ के रिकॉर्ड पर भारी पड़ेगा सीक्वल!

'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का निर्माण वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स, डीसी स्टूडियोज और ज्वाइंट एफर्ट के बैनर तले हुआ है। जानकारी हो कि ‘जोकर’ ने 92वें अकादमी पुरस्कारों में सबसे ज्यादा 11 नामांकन हासिल किए थे और जॉकिन को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कैटेगरी में ऑस्कर मिला था। 'जोकर' एक मानसिक रूप से बीमार कॉमेडियन आर्थर फ्लेक की कहानी है जिसकी पेशेवर और निजी जिंदगी की दुर्घटनाएं उसे जुर्म की दुनिया में धकेल देती हैं। फिल्म में हिंसा के बहुत भयानक सीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed