Todd Phillips: सिनेमाघरों में बंद हो विज्ञापन, 'जोकर 2' के निर्देशक टॉड फिलिप्स ने क्यों की ये मांग?
'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के निर्देशक टॉड फिलिप्स ने शोबिज के भविष्य पर बात की है। साथ ही थिएटर श्रृंखलाओं को एक खास सुझाव देते नजर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के निर्देशक टॉड फिलिप्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार टॉड अपनी किसी नई फिल्म के एलान को लेकर नहीं बल्कि अपने एक सुझाव के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। निर्देशक ने दर्शकों को सिनेमाई अनुभव देने के लिए थिएटर श्रृंखलाओं को एक खास सुझाव दिया है। उनका कहना है कि फिल्म दिखाने से पहले प्रदर्शित किए जाने वाले कमर्शियल को बंद किया जाना चाहिए।
शोबिज के भविष्य पर हॉलीवुड निर्माताओं ने की बात
टॉड, शोबिज का भविष्य कैसा होगा, इस पर फिल्म निर्माताओं के सर्वेक्षण के हिस्से के रूप में एम्पायर पत्रिका से बात कर रहे थे। सर्वेक्षण में, वह जॉर्ज मिलर (फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा), इस साल की पाल्मे डी'ओर विजेता फिल्म 'एनोरा' के निर्देशक सीन बेकर, सोफिया कोपोला (प्रिसिला), और डैनियल शीनर्ट (एवरीथिंग एवरीवेयर एट वन्स) सहित 14 फिल्म निर्माताओं में से एक थे।
Love And War: शुरू होने जा रही 'लव एंड वॉर' की शूटिंग, भंसाली ने रणबीर कपूर के साथ सेट किया पहला शेड्यूल
टॉड फिलिप्स ने दिया ये सुझाव
इसी दौरान ऑस्कर विजेता टॉड फिलिप्स ने कहा, 'फिल्मों से पहले विज्ञापन दिखाना बंद करें। हमने अपने टिकटों के लिए भुगतान कर दिया है। हम वहां आने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन विज्ञापन सारे उत्साह पर पानी फेर देते हैं।' दूसरी ओर, 'फ्रीक्स एंड गीक्स' के निर्माता पॉल फेग का दृष्टिकोण अधिक सकारात्मक था, उन्होंने बदलते परिदृश्य को अपनाने और निरंतर विकास के दौर से गुजर रहे उद्योग में वास्तव में आगे बढ़ने के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों की प्रशंसा की।
Helena Luke: क्या दिलीप कुमार-अमिताभ बच्चन से भी थी हेलेना ल्यूक की दोस्ती? कल्पना अय्यर-जयदीप सेन रहे खास
दिल जीतने में विफल रही 'जोकर 2'
'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' यानी 'जोकर 2' की बात करें तो यह संगीतमय मनोवैज्ञानिक थ्रिलर इस साल अक्तूबर में रिलीज हुई थी। हालांकि, इसने दर्शकों को पूरी तरह निराश किया। टॉड फिलिप्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी लागत वसूल करने के लिए भी संघर्ष करती नजर आई। वहीं, जब हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी तो इसने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पहले पार्ट के कारण दर्शकों की उम्मीदें चरम पर थीं, लेकिन यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।