फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Johnny Depp Denies Claims He Hit Ex Wife Amber Heard

पूर्व पत्नी के आरोपों पर जॉनी डेप का पलटवार, बोले- 'मैं महिलाओं के साथ हिंसक नहीं हूं'

Thu, 09 Jul 2020 08:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 09 Jul 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Johnny Depp Denies Claims He Hit Ex Wife Amber Heard
जॉनी डेप - फोटो : Social Media

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डेप ने अपनी पूर्व पत्नी पर उन्हें राक्षस की तरह पेश करने का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन


एक निजी जेट में अपनी पत्नी को लात मारने के आरोप पर डेप ने कहा कि वो भले ही नशे में ब्लैकआउट हो गए हों लेकिन वो एक हिंसक व्यक्ति नहीं हैं, खासकर महिलाओं के साथ। उन्होंने लात मारने के आरोप को नकार दिया है। 
विज्ञापन


न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स (एनजीएन) और उसके कार्यकारी संपादक डान वॉटन ने कहा कि डेप को इस बात से ईर्ष्या थी कि उनकी पत्नी अमेरिकी अभिनेता जेम्स फ्रेंको के साथ एक फिल्म में काम कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पत्नी को थप्पड़ मारने के आरोप पर डेप ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। डेप ने 2018 की एक खबर को लेकर अखबार के प्रकाशक, न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स और उसके कार्यकारी संपादक डान वूटन पर मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के प्रति हिंसक बर्ताव और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। डेप ने इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया।


कोर्ट में एक ईमेल भी पढ़ा गया जिसमें फ्लाइट के दौरान शराब और कोकीन के नशे का जिक्र किया गया। इस ईमेल में शराब के नशे में डेप के गुस्से में होने के बात भी सामने आई। इसके बाद भरी कोर्ट में डेप ने अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांगी। डेप ने रॉक्सिकोडोन लेने की बात स्वीकार की लेकिन किसी अन्य मादक पदार्थ के आदी होने के बात को नकार दिया।

डेप ने कहा कि हर्ड ने पूरी दुनिया को बताया ‘‘मुझसे उसकी जान को खतरा है और अगर मैं चाहूं तो काफी भयानक दैत्य बन सकता हूं। मगर मामला ऐसा नहीं है।’’

मिशन इम्पॉसिबल 2 की अभिनेत्री थांडी न्यूटन का खुलासा, टॉम क्रूज की इस हरकत से डर गई थीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed