फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Johnny Depp appeals to counter 2 million defamation damages awarded to ex wife amber heard

Johnny Depp Vs Amber Heard: एम्बर के बाद अब जॉनी डेप भी फिर पहुंचे कोर्ट, हर्जाने की रकम वापस करने की अपील की

Sun, 24 Jul 2022 09:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 24 Jul 2022 09:09 PM IST
सार

जॉनी डेप और एम्बर हर्ड की इस लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार कार्ट ने फैसला सुना दिया था। लेकिन फैसला आने के बाद भी यह मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। अब यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

विज्ञापन
Johnny Depp appeals to counter 2 million defamation damages awarded to ex wife amber heard
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : social media

विस्तार

हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप और अभिनेत्री एम्बर हर्ड बीते कई समय से अपने हाई- प्रोफाइल मानहानि मुकदमे को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं।  कई समय से चल रही इस कानूनी लड़ाई में एक के बाद एक कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। जॉनी डेप और एम्बर हर्ड की इस लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार कार्ट ने फैसला सुना दिया था। लेकिन फैसला आने के बाद भी यह मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। अब यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

विज्ञापन

दरअसल, मामले में वर्जिनिया की कोर्ट ने जून में फैसला सुनाते हुए एम्बर हर्ड को जॉनी डेप को बदनाम करने का दोषी बताया था। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने एम्बर को 10 मिलियन डॉलर का डैमेज और 5 मिलियन डॉलर का दंड भरने के भी आदेश दिए थे। वहीं, जॉनी डेप को भी एक मामले में दोषी पाया गया था, जिसके तहत उन्हें बतौर डैमेज 2 मिलियन डॉलर भरने का आदेश दिया गया था। कोर्ट के फैसले के बाद सभी को लगा था कि अब यह मामला खत्म हो चुका है, लेकिन अब दोनों स्टार्स एक बार फिर कोर्ट पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल जॉनी डेप की तरफ से फेयरफैक्स काउंट पेपर वर्क में उस फैसले के खिलाफ अपील की गई है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें बतौर मानहानि 2 मिलियन डॉलर हर्जाना देने को कहा था। रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट के दिए गए फैसले के खिलाफ 21 जुलाई को अभिनेत्री एम्बर ने एक नोटिस दिया था। ऐसे में एम्बर हर्ड के अदालत के फैसले पर फिर से अपील करने के बाद जॉनी डेप ने भी 2 मिलियन डॉलर वापस वसूलने के लिए अपील की है। अब यह मामला एक बार फिर उलझता नजर आ रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा जॉनी और एम्बर की लड़ाई अब क्या रूप लेती है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि जॉनी डेप और एम्बर के बीच कानूनी लड़ाई की शुरुआत तब शुरू हुई जब एम्बर ने 2018 में एक अखबार में लेख लिखा। इसमें उन्होंने खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बताया। इसके बाद जॉनी डेप ने एंबर पर मानहानि का केस कर दिया था। तभी से दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर रहे हैं। जॉनी और एम्बर की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed