फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   John Wick Chapter 4 Sequel Good news for Keanu Reeves Chad Stahelski fans work begins on project

John Wick Chapter 4 Sequel: खत्म नहीं हुई जॉन विक फ्रेंचाइजी, कीनू रीव्स अभिनीत चैप्टर 4 के सीक्वल पर काम शुरू

Tue, 06 Aug 2024 10:55 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 06 Aug 2024 10:55 AM IST
सार

चाड स्टेल्स्की की एक्शन थ्रिलर 'जॉन विक: चैप्टर 4' ने दर्शकों का दिल जीता। वहीं, अब कीनू रीव्स अभिनीत चैप्टर 4 के सीक्वल के निर्माण की खबरों ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। 
 

विज्ञापन
John Wick Chapter 4 Sequel Good news for Keanu Reeves Chad Stahelski fans work begins on project
जॉन विक चैप्टर 4-कीनू रीव्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चाड स्टेल्स्की की एक्शन थ्रिलर 'जॉन विक: चैप्टर 4' में पिछले साल कीनू रीव्स के मुख्य किरदार ने लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में और अधिक किश्तों की संभावनाएं खोल दीं। वहीं, प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 'जॉन विक: अंडर द हाई टेबल' नामक एक सीक्वल सीरीज पर काम चल रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। 

विज्ञापन

'जॉन विक: अंडर द हाई टेबल' की कहानी

'जॉन विक: अंडर द हाई टेबल' की कहानी 'जॉन विक: चैप्टर 4' की घटनाओं के तुरंत बाद सेट किया गया है। रिपोर्ट के सारांश में कहा गया है, 'जॉन विक ने हाई टेबल की दुनिया को एक कमजोर स्थिति में छोड़ दिया है और अब नए किरदारों का एक समूह अपने लिए एक नाम बनाने की कोशिश करेगा, जबकि फ्रेंचाइजी के कुछ दिग्गज पात्र पुरानी दुनिया की व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इसका उद्देश्य नए और पुराने को जोड़ना और विक ब्रह्मांड को एक नए युग में प्रवेश कराना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबर्ट लेविन संभालेंगे निर्देशन की कमान

सीरीज 'द ओल्ड मैन-फेम' के रॉबर्ट लेविन द्वारा लिखी और निर्देशित की जाएगी। वह कीनू, चाड, थंडर रोड फिल्म्स के साथ सीरीज के कार्यकारी निर्माता भी हैं। 'पायलट' एपिसोड का निर्देशन करने के लिए चाड भी जुड़े हुए हैं। 'द कॉन्टिनेंटल: फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विक' के बाद, 'अंडर द हाई टेबल' फ्रेंचाइजी के लिए दूसरी सीरीज होगी, जो पिछले साल प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम हुई थी।

Haseen Dillruba 3: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के बाद आएगी 'हसीन दिलरुबा 3'! तापसी पन्नू ने दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन

'जॉन विक' की सफल फ्रेंचाइजी

जॉन विक की पहली फिल्म एक दशक पहले सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म के तीन सीक्वल बने, जिनमें साल 2017 की 'जॉन विक: चैप्टर 2', साल 2019 की 'जॉन विक: चैप्टर 3' और 2023 की 'जॉन विक: चैप्टर 4' शामिल है। दर्शकों को लगा था कि चैप्टर चार इस फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त होगी। हालांकि, अब इसका अनुसरण किया जा रहा है। 'जॉन विक: अंडर द हाई टेबल' पर काम चल रहा है।

Sanjay Dutt: 'सन ऑफ सरदार 2' से बाहर हुए संजय दत्त, गिरफ्तारी से जुड़ा है मामला, अब इस अभिनेता ने मारी एंट्री

'जॉन विक प्रेजेंट्स: बैलेरीना' रिलीज डेट

आगामी जॉन विक परियोजनाओं में फ्रेंचाइजी की अभी तक शीर्षकहीन पांचवीं किस्त भी शामिल है, जिसमें कीनू अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराएंगे, जिसमें चाड निर्देशन से जुड़े होंगे। अगली किस्त एना डी अरमास के चरित्र बैलेरिना पर एक स्पिन-ऑफ है, जो तीसरी और चौथी किस्त के बीच सेट है। 'जॉन विक प्रेजेंट्स: बैलेरीना' 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed