{"_id":"66b1b06fe1483b4b79039293","slug":"haseen-dillruba-3-soon-taapsee-pannu-drops-big-hint-says-kanika-dhillon-and-i-are-good-friends-report-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haseen Dillruba 3: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के बाद आएगी 'हसीन दिलरुबा 3'! तापसी पन्नू ने दिया बड़ा हिंट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Haseen Dillruba 3: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के बाद आएगी 'हसीन दिलरुबा 3'! तापसी पन्नू ने दिया बड़ा हिंट
Tue, 06 Aug 2024 10:50 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:50 AM IST
सार
'फिर आई हसीन दिलरुबा' साल 2021 में आई 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है। इसकी कहानी रानी और रिशु के इर्द-गिर्द घूमती है। इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही इसकी नई किस्त 'हसीन दिलरुब 3' आने की तैयारी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री तापसी पन्नू ने दी है।
विज्ञापन
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
विस्तार
'फिर आई हसीन दिलरुबा' का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है। इस क्राइम-रोमांस और सस्पेंस फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा विक्रांत मैसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल ने अहम भूमिका निभाई है। 'हसीन दिलरुबा' के तीन साल बाद, तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी सीरीज के सीक्वल के साथ वापस आ गए हैं, जिसका नाम है 'फिर आई हसीन दिलरुबा'। इस बार इस वेब सीरीज में उनके साथ सनी कौशल भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
जहां तक तापसी और कनिका की बात है तो दोनों ने 'मनमर्जियां', 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'डंकी' के बाद कनिका ढिल्लों के साथ उनका यह (फिर आई हसीन दिलरुबा) पांचवां सहयोग साथ में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मनमर्जियां' के दौरान तापसी और कनिका की दोस्ती शुरू हुई थी। तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "हर बीतते साल के साथ हम एक-दूसरे के साथ और भी ज्यादा नजदीक आते गए। हमारी दोस्ती तेजी से बढ़ी। इसकी शुरुआत मनमर्जियां के सेट से हुई थी, जब कनिका ने मुझे कुछ ऐसा करने के लिए कहा जो वैचारिक रूप से मेरे बिल्कुल भी आसान नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी ऐसे व्यक्ति का किरदार इतनी अच्छी तरह से निभा पाऊंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
तापसी पन्नू-कनिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा, कनिका की खासियत है कि वह महिलाओं को 'ग्रे' किरदार यानी की नेगेटिव किरदार के लिए तैयार करना बखूबी जानती हैं, जो अपने फैसले खुद लेती हैं, कुछ ऐसा जो उनके साथ दृढ़ता से जुड़ता है। तापसी ने कहा, ''मुझे एहसास हुआ कि कनिका मुझसे कुछ भी करवा सकती हैं। अगली चीज जो उसने मुझसे करवाई वह थी 'हसीन दिलरुबा', जो अब मेरे दिल के बहुत करीब की फ्रैंचाइज बन गई है। वह मेरी तरह की भरोसेमंद महिलाओं को बहुत अच्छी तरह से लिखती है। ये वो महिलाएं हैं, जो गलतियां करेंगी लेकिन उन्हें स्वीकार भी करेंगी।''
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तापसी ने आगे कहा, "उनकी (कनिका) गलतियां कभी भी हीरोइज्म की आड़ में नहीं छुपी हैं। ये किरदार कभी नहीं कहेंगे, 'अरे, मैं तो ऐसी ही हूं'। कनिका के नेगेटिव और कमजोर होने के बारे में कुछ बहुत ही खूबसूरत बात है। उनकी लेखन शैली बहुत ही अनोखी है। हम एक लेखक-अभिनेता की जोड़ी के रूप में एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं।"
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
जब इंटरव्यू के दौरान तापसी से पूछा गया कि क्या 'हसीन दिलरुबा' का तीसरा भाग भी आएगा। तो इस पर तापसी ने कहा, "मैं विक्रांत और सनी की तरह ज्यादा नहीं पढ़ती, लेकिन मैं 'हसीन दिलरुबा' के तीसरे भाग के लिए कनिका को मालिस किताब दूंगी। उम्मीद है कि 'हसीन दिलरुबा' बार-बार आती रहेगी और कभी जाए ही ना। आप भविष्य में भी मेरे और कनिका के बीच बहुत सारे सहयोग देखेंगे। अब हम ऐसी कई चीजों के बारे में सोच रहे हैं जो हम साथ मिलकर कर सकते हैं।'' बता दें 'फिर आई हसीन दिलरुबा' 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Raghav Juyal: शाहरुख-एमएस धोनी के साथ 'ग्यारह ग्यारह' अभिनेता राघव का सपना हुआ पूरा, बोले- 'आज अपुन राजा है'
Raghav Juyal: शाहरुख-एमएस धोनी के साथ 'ग्यारह ग्यारह' अभिनेता राघव का सपना हुआ पूरा, बोले- 'आज अपुन राजा है'