फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jeremy Renner hollywood actor talks about snow plow accident said it was my mistake wrote last word to family

Jeremy Renner: स्नोप्लो हादसे के बाद मौत के करीब पहुंच गए थे जेरेमी रेनर, बोले- टूटी थीं 30 से ज्यादा हड्डियां

Sat, 08 Apr 2023 12:12 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Apr 2023 12:12 AM IST
सार

ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर जेरेमी रेनर ने अपने स्नोप्लो हादसे पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि 'स्नोप्लो हादसा' उनकी गलती थी, जो उन्हें मौत के करीब ले गया था।

विज्ञापन
Jeremy Renner hollywood actor talks about snow plow accident said it was my mistake wrote last word to family
जेरेमी रेनर - फोटो : social media

विस्तार

एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर बीते साल दिसंबर में भयानक हादसे के शिकार हो गए थे। ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर जेरेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अपने हादसे पर अभिनेता ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि 'स्नोप्लो हादसा' उनकी गलती थी, जो उन्हें मौत के करीब ले गया था। उन्होंने अपने परिवार से इस कठिन परीक्षा से गुजरने के लिए माफी मांगी।

विज्ञापन

खुद की गलती से हुआ हादसा

अभिनेता ने उस हादसे के बारे में बताया, जब 6500 किलोग्राम स्नो-कैट ने उन्हें कुचल दिया था। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन दिनों उन्होंने अपने परिवार के लिए अंतिम शब्द भी लिख दिए थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा कि वह शुरुआत में स्नो-कैट के साथ बर्फ में फंसी एक फोर्ड रैप्टर को उठाने गए थे। गाड़ी को वापस लाने की कोशिश करते हुए स्नो-कैट अचानक फिसलने लगा। ब्रेक लगाने के लिए उनका एक पैर गाड़ी के अंदर था, लेकिन वह ब्रेक नहीं लगा पाए, जिस वजह से उन्हें इस हादसे का शिकार होना पड़ा और स्नो कैट ने उन्हें कुचल दिया। अभिनेता ने कहा कि यह उनकी गलती थी, जिसका खमियाजा उन्होंने भुगता।

Priyanka Chahar Choudhary: फैंस को लगा बड़ा झटका, प्रियंका चाहर ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से हुए थे घायल

जेरेमी रेनर ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें बेहद गंभीर चोटें आई थीं। उनकी 30 से अधिक हड्डियां टूट गईं। एक फेफड़े को भी नुकसान हुआ, जिसके बाद उन्हें लगा कि वह बच नहीं पाएंगे और इसलिए उन्होंने अपने परिवार के लिए अस्पताल से अलविदा नोट लिखा। वह चाहते थे कि अगर उन्हें 'ट्यूब ऑन अ मशीन' के साथ रहना पड़े तो उनका परिवार उन्हें जाने दें।

Neha Marda Baby: 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा के घर गूंजी किलकारी! प्री-मेच्योर डिलीवरी में बेटी को दिया जन्म

विज्ञापन

कैसे हुआ था हादसा? 

बता दें कि बीते साल दिसंबर में जब वह स्नो प्लोइंग कर रहे थे और इस दौरान कुछ मौसम संबंधी समस्याओं के कारण यह हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनो से लगभग 25 मील दूर माउंट रोज-स्की टेहो के नजदीक अभिनेता का घर है। शाम में उस इलाके में भारी बर्फबारी हुई थी। हादसे का शिकार होने के बाद जेरेमी को इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था। हालत में सुधार आने के बाद अभिनेता ने अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा कर फैंस को हेल्थ अपडेट भी दिया था।

Filmy Wrap: फायर बनकर लौटा 'पुष्पा' और कपिल के साथ फिर काम करेंगे गुत्थी? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed