फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jeremy Renner death news Marvel superhero hoax leaves fans angry people shares Anger on social media

Jeremy Renner: नहीं रहे 'अवेंजर्स' के 'हॉकआई'! जेरेमी रेनर के निधन की झूठी अफवाहों पर फूटा फैंस का गुस्सा

Sun, 25 Jun 2023 02:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 25 Jun 2023 02:14 PM IST
सार

मार्वल स्टार जेरेमी रेनर बिल्कुल स्वस्थ और जीवित हैं। उनकी मौत की अफवाह ने इंटरनेट पर फैंस को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Jeremy Renner death news Marvel superhero  hoax leaves fans angry people shares Anger on social media
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल की फिल्मों में सुपर हीरो 'हॉकआई' का किरदार निभाकर दुनियाभर में मशहूर हुए स्टार जेरेमी रेनर पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ महीनों पहले अभिनेता के साथ हुए जानलेवा हादसे के बाद से ही फैंस उनकी सेहत के कारण चिंता में बने हुए थे। हालांकि, अब जेरेमी बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने काम पर लौट आए हैं, जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, हाल ही में एक ऐसी खबर आई जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। दरअसल, जेरेमी रेनर एक बार फिर तब सुर्खियों में आए जब एक न्यूज में झूठा दावा किया गया कि अभिनेता की एस्केलेटर दुर्घटना के बाद मौत हो गई। इस खबर की असलियत पता लगने के बाद फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट रहा है।

विज्ञापन

Jeremy Renner death news Marvel superhero  hoax leaves fans angry people shares Anger on social media
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

23 जून, 2023 को जेरेमी रेनर के लिए कुछ ऐसी अफवाहें फैली थीं, जिससे हर कोई हैरान रह गया था। खैर, यह सभी झूठी थीं और अभिनेता जीवित हैं। इस बीच, मौत की अफवाह के तुरंत बाद, ट्विटर पर 'आरआईपी जेरेमी रेनर' जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे थे। अभिनेता की फोटोशॉप की गई तस्वीरों के साथ उनके निधन की झूठी तस्वीरों के साथ उस न्यूज आर्टिकल में लिखा था, 'अभिनेता जेरेमी रेनर का 52 वर्ष की उम्र में एस्केलेटर दुर्घटना से निधन हो गया है। एवेंजर्स स्टार को गंभीर स्थिति में छोड़ दिया गया और सैन जोस अस्पताल में शांति से उनका निधन हो गया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jeremy Renner death news Marvel superhero  hoax leaves fans angry people shares Anger on social media
जेरेमी रेनर - फोटो : social media

कुछ ट्विटर यूजर्स ने जहां इन अफवाहों को सच मान लिया, वहीं ज्यादातर ऐसे थे जो इस आर्टिकल को देखकर भड़क गए। एक यूजर ने लिखा, 'रिप जेरेमी हैशटैग ट्रेंड कराने का कोई मतलब नहीं है। अभिनेता जीवित हैं और ठीक हैं, इसकी बात की पुष्टि गूगल सर्च करके की जा सकती है। सोशल मीडिया के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि किसी को भी यह एहसास होता है कि इस दुनिया में कितने मूर्ख और धोखेबाज हैं, जो झूठ बोलते हैं।' इस तरह के कई ट्वीट, ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं।


 

विज्ञापन

Jeremy Renner death news Marvel superhero  hoax leaves fans angry people shares Anger on social media
जेरेमी रेनर - फोटो : social media

मौत की अफवाह वायरल होने के बाद शनिवार को जेरेमी रेनर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दो वीडियो पोस्ट किए थे। बता दें कि जेरेमी रेनर 'द बॉर्न लीगेसी', 'वाइंड रिवर', 'द हर्ट लॉकर', 'द टाउन', 'टैग' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें पहचान मार्वल की 'अवेंजर्स' सीरीज में 'हॉकआई' की भूमिका निभाने के बाद मिली। जल्द ही जेरेमी कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।  
Shankar Mahadevan: UK में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए गए शंकर महादेवन, बोले- गर्व महसूस कर रहा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed