फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jennifer Lopez And Ben Affleck Enjoy Vacations Might Be Couple Again After 17 Years

छुट्टियां एन्जॉय करते नजर आए जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक, 17 साल पहले तोड़ दी थी सगाई

Tue, 11 May 2021 06:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 11 May 2021 06:10 PM IST
सार

जेनिफर लोपेज ने कुछ दिनों पहले मंगेतर एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ सगाई तोड़ दी थी।
अब जेनिफर अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक के साथ छुट्टियां मना रही हैं।
बेन के साथ जेनिफर ने 17 साल पहले सगाई तोड़ दी थी। 

विज्ञापन
Jennifer Lopez And Ben Affleck Enjoy Vacations Might Be Couple Again After 17 Years
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक - फोटो : Instagram

विस्तार

हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज मंगेतर एलेक्स रॉड्रिग्ज संग ब्रेकअप के बाद एक फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार चर्चा जेनिफर और रॉड्रिग्ज को लेकर नहीं बल्कि एक्ट्रेस के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर बेन एफ्लेक को लेकर हो रही है। दरअसल, जेनिफर और बेन को एक बार फिर से कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद से ही दोनों सुर्खियों में छा गए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Revista AZETA! (@revista_azeta)



मिली जानकारी के मुताबिक, जेनिफर और बेन एक साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। रविवार को दोनों वैक्स लाइव कॉन्सर्ट का हिस्स बनने पहुंचे थे। इसके बाद वहां से दोनों साथ निकले थे। ई-न्यूज ने लिखा, जेनिफर और बेन, कॉन्सर्ट से निकलकर मोंटाना स्थित येलोस्टोन क्लब गए, जहां उन्होंने लगभग एक हफ्ते का वेकेशन एंजॉय किया।

Jennifer Lopez And Ben Affleck Enjoy Vacations Might Be Couple Again After 17 Years
जेनिफर लोपेज

बेन और जेनिफर का इस तरह से साथ आना लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है और उनके फैंस को लग रहा है कि दोनों 17 साल बाद एक बार फिर से साथ हो सकते हैं। बता दें, जेनिफर और बेन की मुलाकात फिल्म गिगली के सेट पर हुई थी। बेन ने 6.1 कैरेट पिंक सोलिटेयर कस्टम मेड हैरी विन्सटन की डायमंड रिंग के साथ जेनिफर को प्रपोज किया था। साल 2002 में इन दोनों ने सगाई कर ली थी। हालांकि, साल 2003 में आपसी मतभेद के चलते दोनों ने सगाई तोड़ दी थी। 
 

Jennifer Lopez And Ben Affleck Enjoy Vacations Might Be Couple Again After 17 Years
जेनिफर लोपेज

पिछले दिनों जेनिफर उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी।  दोनों के रिश्ते में कुछ दिनों से काफी दिक्कतें चल रही थीं जिसके चलते यह फैसला लिया था। गौरतलब है कि जेनिफर और एलेक्स ने दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2019 में सगाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed