{"_id":"2d913a26-8a27-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"jennifer-and-casper-smart-avoid-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे से बोर हुए कैस्पर और लोपेज!","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एक दूसरे से बोर हुए कैस्पर और लोपेज!
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Mon, 11 Mar 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज के पुरुष मित्र कैस्पर स्मार्ट अपने लिए एक नयी जगह की तलाश कर रहे हैं। साथ ही वह लोपेज के उनसे ऊब जाने की बात से परेशान हैं। सूत्रों की माने तो सच्चाई यह है कि यह दोनों ही एक-दूसरे से ऊब चुके हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, "वह लोपेज और उनके बच्चों के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं। वह एक ऐसी जगह चाहते हैं जो परेशानी के वक्त में उनका ठिकाना बन सके।"
विज्ञापन
25 वर्षीय कैस्पर, तीन बार विवाह कर चुकीं लोपेज के साथ घर बसाने के लिए बेताब हैं लेकिन उनके लिए अंगुठी खरीदने की जगह उन्होंने अनामिका उंगली में एक-दूसरे की प्रतिबद्धता से जुड़ा टैटू बनवाने को स्वीकृति दी। एक सूत्र ने कहा, "जब कैस्पर ने लोपेज के सामने यह प्रस्ताव रखा तो वह अपनी हंसी पर बड़ी मुश्किल से काबू रख पाईं।" लोपेज हालांकि, कैस्पर से अभी शादी नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन