फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   James michael tyler gunther from friends passed away at age of 59 from cancer

दुखद: जेम्स माइकल टाइलर का 59 की उम्र में निधन, टीवी शो 'फ्रेंड्स' में निभाया था गंथर का किरदार

Mon, 25 Oct 2021 07:40 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 25 Oct 2021 07:40 AM IST
सार

पूरे शो में गंथर( जेम्स माइकल) को रेचल(जेनिफर एनिस्टन) से एक तरफा प्यार रहता है और वह हमेशा ये ही ख्वाब देखता है कि एक दिन शायद रेचल भी उससे प्यार करने लगेगी।

विज्ञापन
James michael tyler gunther from friends passed away at age of 59 from cancer
जेम्स माइकल टाइलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के 90 के दशक के मशहूर टीवी शो फ्रेंड्स में गंथर का किरदार निभाने वाले अभिनेता जेम्स माइकल टाइलर का बीती रात निधन हो गया। जेम्स ने 59 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। साल 2018 में जेम्स को चौथे स्टेज के प्रोस्टेट कैंसर की जानकारी मिली थी। उन्होंने जून में बताया था कि वो कीमोथैरेपी करवा रहे हैं। इस साल हुए फ्रेंड्स रीयूनियन में जेम्स जूम के जरिए जुड़े थे। ब्राइट ने ट्वीट किया, 'जेम्स माइकल टाइलर यानि कि हमारे गंथर का कल रात निधन हो गया। वह एक बेहद ही शानदार व्यक्ति थे जिन्होंने अपने अंतिम दिन दूसरों की मदद करने में बताए। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, गंथर हमेशा जीवित रहेगा।' 

विज्ञापन



विज्ञापन


जेम्स के मैनेजर ने कहा कि, 'दुनिया उन्हें फ्रेंड्स शो के सातवे फ्रेंड के रूप में जानती है लेकिन जेम्स एक अभिनेता, संगीतकार, कैंसर जागरुकता अधिवक्ता और एक प्यारे पति थे'। फ्रेंड्स शो में जेम्स ने गंथर नाम के एक वेटर का रोल निभाया था जो सेंट्रल पर्क कॉफी शॉप में काम करता है। पूरे शो में गंथर को रेचल(जेनिफर एनिस्टन) से एक तरफा प्यार रहता है और वह हमेशा ये ही ख्वाब देखता है कि एक दिन शायद रेचल भी उससे प्यार करने लगेगी। शो में गंथर के यानि माइकल के रहने से काफी मजेदार पल देखने को मिले थे। जेम्स ने इसके अलावा सबरीना द टीनेज विच और सक्रब्स में भी काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed