जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ की रिलीज डेट फिर टली, 2021 में पर्दे पर देगी दस्तक
जेम्स बॉन्ड सीरीज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नो टाइम टू डाई' के लिए प्रशंसकों को और इंतजार करना पड़ेगा। कोविड 19 की वजह से फिल्म अब अगले साल 2021 में रिलीज होगी।
एमजीएम, यूनिवर्सल और बॉन्ड निर्माताओं, माइकल जे विल्सन और बारबरा ब्रोक्कोली ने एलान किया कि जेम्स बॉन्ड सीरीज की 25वीं फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ अब दो अप्रैल 2021 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
MGM, Universal and Bond producers, Michael G. Wilson and Barbara Broccoli, today announced the release of NO TIME TO DIE, the 25th film in the James Bond series, will be delayed until 2 April 2021 in order to be seen by a worldwide theatrical audience. pic.twitter.com/NqHlU24Ho3
विज्ञापन विज्ञापन
— James Bond (@007) October 2, 2020
जेम्स बॉन्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा कि "हम समझ सकते हैं कि इस देरी की वजह से हमारे प्रशंसकों को निराशा होगी। अब हम आगे देख रहे हैं और ‘नो टाइम टू डाई’ अगले साल आएगी।"
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण थिएटर बंद हैं, जिसके कारण फिल्म रिलीज टलती जा रही है। पहले यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होनी वाली थी। कोरोना के कहर को देखते हुए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए नवंबर कर दिया गया था।
बीते 13 फरवरी को 'नो टाइम टू डाई' का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया था। इस गाने को बिली इलिश ने लिखा और गाया है। 'नो टाइम टू डाई' का थीम सॉन्ग रिलीज के साथ ही बिली इलिश जेम्स बॉन्ड सीरीज का थीम सॉन्ग लिखने और गाने वाली सबसे कम उम्र की गायिका बन चुकी हैं।
Watch the official video for Billie Eilish’s theme song for #NoTimeToDie https://t.co/75UjNTfvzC
— James Bond (@007) October 1, 2020
फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। डेनियल क्रेग लगातार पांचवीं बार जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता रामी मालेक खलनायक की भूमिका में हैं जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन अभिनेत्री अना दे अर्मस और लैशना लिंच भी दिखाई देंगी।