{"_id":"5ffb1cc2abe4d3303f098974","slug":"james-bond-film-director-michael-apted-dies-at-79","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जेम्स बॉन्ड' के निर्देशक माइकल एप्टेड का निधन, 79 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'जेम्स बॉन्ड' के निर्देशक माइकल एप्टेड का निधन, 79 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Sun, 10 Jan 2021 08:57 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 10 Jan 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
माइकल एप्टेड
- फोटो : फाइल
मशहूर ब्रिटिश फिल्म निर्माता, निर्देशक और एक्टर माइकल एप्टेड का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के मुताबिक, 7 जनवरी को ही वे इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
साल 1941 में पैदा हुए माइकल एप्टेड ने सिनेमा और टेलीविजन पर खूब नाम कमाया। साल 1990 में 'जेम्स बॉन्ड: द वर्ल्ड इज नॉट इनफ' का निर्देशन एप्टेड ने ही किया था। इसके अलावा उन्होंने 'कोल माइनर्स डॉटर' और 'गोरिल्लाज इन द मिस्ट' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया।
विज्ञापन
उनकी फिल्म 'कोल माइनर्स डॉटर' ने तो संगीत और हास्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर के लिए गोल्डन ग्लोब जीता था। वहीं इस फिल्म की अभिनेत्री सिसी स्पेसक ने अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीता था।
विज्ञापन
एप्टेड ने सबसे लंबे समय तक चलने वाली डॉक्यूमेंट्री का 'अप' का भी निर्देशन किया। यह सीरीज 14 ऐसे ब्रिटिश लोगों की थी जो अलग- अलग माहौल से आते हैं लेकिन उन्हें साथ रहना होता है।