भारत के दर्शकों को पसंद आएगी 'द इम्पॉसिबल' : नाओमी वाट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द इम्पॉसिबल' में सुनामी पीड़ित की भूमिका कर रहीं हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स के मुताबिक यह उनके जीवन की सबसे कठिन भूमिकाओं में से एक है। फिल्म की कहानी 2004 में हिंद महासागर में आए सुनामी तूफान पर आधारित है जिसमें वाट्स एक ऐसी महिला का किरदार करती दिखेंगी जो अपने परिवार से बिछुड़ जाती हैं। उनकी कहानी सुनामी पीड़िता स्पेन की मारिया बेलॉन के जीवन से प्रेरित है। यह फिल्म मुल्क के कई देशों में पहले ही रिलीज हो चुकी है। भारत में यह फिल्म कल रिलीज हो रही है। वाट्स ने उम्मीद जताई है कि यह फिल्म भारत के लोगों को पसंद आएगी।
लास एंजेलिस से ईमेल साक्षात्कार के जरिए नाओमी वाट्स ने आईएएनएस से कहा कि इस फिल्म में शारीरिक और भावनात्मक दक्षता की जरूरत थी। फिल्म में मैने बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है। कई जगहों पर बहुत ही चुनौतीपूर्ण दृश्य फिल्माने पड़े। इसमें मेरी लिए सीखन के लिए बहुत कुछ रहा। 44 वर्षीया नाओमी के मुताबिक वह मारिया की आभारी है क्योंकि उनकी मदद से उन्हें फिल्म की छोटी-छोटी बातों को समझने का मौका मिला।
इस भयानक समुद्री तूफान से 14 देशों के 2,30,000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वाट्स ने अपनी भूमिका के बारे में कहा कि मैं शारीरिक रूप से चुस्त दिखना चाहती थी और मुझमें स्फूर्ति भी है। भारत में 'पीवीआर पिक्चर्स' द्वारा इसका वितरण किया जा रहा है और यह फिल्म यहां चार जनवरी को प्रदर्शित होगी।