{"_id":"66d5197c771d98cc2edaeb5bd4c7ad74","slug":"incredible-miniature-vehicles-used-in-the-dark-knight","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए 'द डार्क नाइट' का अंदरूनी सत्य","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
देखिए 'द डार्क नाइट' का अंदरूनी सत्य
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ' द नार्क नाइट' का एक्शन आपको याद ही होगा। इसलिए एक्शन के लिए प्रयोग किए गए वह बड़े-बड़े और आधुनिक वाहन भी याद होंगे। हम सड़कों पर दौड़ते उन भीमकाय वाहनों का असली रूप आपको दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
'नार्क नाइट' में एक्शन के दौरान सड़कों पर जितने भी तरह के वाहनों का प्रयोग हुआ वह दरअसल वाहनों के इलेक्ट्रानिक डमी थे। इन डमी को अलग-अलग रूप में विकसित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित इस फिल्म में क्रिस्टन बेल और हीथ लेजर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में क्रिस्टन बेल के कई सीन ऐसे वाहनों के ऊपर दौड़ते हुए और उनसे टकराते हुए दिखाए गए हैं।
यह सीन दर्शकों के अंदर जबर्दस्त रोमांच पैदा करते हैं। दरअसल पर्दे पर ये वाहन जिस आकार में दिखते हैं उनका वास्तविक आकार बहुत कम है। कंप्यूटर से संचालित इन यंत्रों को फिल्म से पहले प्रयोगशाला में तैयार किया गया।
यह सभी मॉडल न्यू डील स्टूडियों में डिजाइन किए गए हैं। बनाने के बाद इन मॉडल्स को मैकेनिकल और टेकनिकल इफेक्ट दिया गया है। इन वाहनों में बड़े ट्रक के अलावा ऑटोमैटिक कारें और स्टाईलिश बाइक भी शामिल हैं।