{"_id":"530dac98-edfb-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"i-am-in-dating-in-teenage-says-selena-gomez","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीनएज उम्र से कर रही हूं डेटिंगः सेलेना गोम्ज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
टीनएज उम्र से कर रही हूं डेटिंगः सेलेना गोम्ज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोम्ज़ का कहना है कि उन्होंने किशोरावस्था के दौरान ही डेटिंग शुरू कर दी थी। तब वह इस बात की कोई परवाह नहीं करती थीं कि लोगों की उन पर नज़र है और वह क्या सोचेंगे।
विज्ञापन
सेलेना 10 साल की उम्र में ही लोकप्रिय हो गई थीं, जब उन्होंने टेलीविजन कार्यक्रम सीरिज 'बर्नी एंड फ्रेंड्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में गायक निक जोनास और जस्टिन बीबर के साथ सेलेना गोम्ज़ के संबंध रहे।
विज्ञापन
'ऑब्ज़र्वर' पत्रिका ने गोम्ज़ के हवाले से लिखा है, "मैं अपना जीवन जीने के लिए डर नहीं सकती। 14-15 की उम्र में मेरे पास मेरा पहला प्रेमी (निक) था, जो वास्तव में प्रेमी नहीं था"
विज्ञापन
गोम्ज़ ने कहा, "आप युवा होते हैं और आप नहीं जानते कि किसी व्यक्ति के साथ रहने से क्या होगा। आप तक उसके साथ रहते हैं जब तक आपको यह करते हुए बोझ नहीं लगता।
सेलेना ने कहा कि उस समय आप नहीं सोचते कि आपका एक प्रेमी है और उसे बहुत गोपनीय और लोगों की नज़रों से दूर रखना है।