फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hugh Jackman Workout Video he trains to become Wolverine again for Deadpool 3 post viral on social media

Hugh Jackman: वूल्वरिन की भूमिका दोहराने के लिए ह्यू जैकमैन ने की कड़ी मेहनत, वीडियो देख एमसीयू फैंस उत्साहित

Fri, 22 Mar 2024 05:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 22 Mar 2024 05:53 PM IST
सार

ह्यू जैकमैन ने 'डेडपूल 3' में प्रतिष्ठित सुपरहीरो वूल्वरिन की अपनी भूमिका को दोहराने के लिए जमकर पसीना बहाया है। 55 साल के सुपरस्टार का वर्कआउट वीडियो एमसीयू फैंस को उत्साहित कर रहा है। 

विज्ञापन
Hugh Jackman Workout Video he trains to become Wolverine again for Deadpool 3 post viral on social media
ह्यू जैकमैन वर्कआउट वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ह्यू जैकमैन ने अपना वर्कआउट रूटीन साझा कर फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है। ह्यू 'डेडपूल 3' में प्रतिष्ठित सुपरहीरो वूल्वरिन की अपनी भूमिका को दोहराने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए थ्रोबैक वीडियो में, 55 साल के अभिनेता ने अपने प्रभावशाली बाइसेप्स को फ्लॉन्ट किया। पिछले साल लिया गया फुटेज, मस्कुलर और क्लासिक एक्स-मेन दिखने के लिए जैकमैन के समर्पण को दर्शाता है। 

विज्ञापन

ह्यू ने किया इंटेंस वर्कआउट 

ह्यू को अपने ट्रेनर बेथ लुईस के मार्गदर्शन में खुद को आगे बढ़ाते देखा गया। वीडियो में लुईस के प्यारे साथी एंडी को भी दिखाया गया है, जो हॉलीवुड स्टार को बाइसेप्स एक्सरसाइज पूरा करने के लिए मजाकिया अंदाज में प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। 'डेडपूल 3' में जैकमैन के साथ रयान रेनॉल्ड्स मुख्य भूमिका में हैं। इसका फिल्मांकन जनवरी में समाप्त हो गया और फैंस को पिछले महीने के सुपर बाउल के दौरान पहला ट्रेलर देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


Swatantrya Veer Savarkar Public Review: दर्शकों के जहन में उतरी फिल्म की कहानी, रणदीप की अदाकारी ने जीता दिल


View this post on Instagram

A post shared by Hugh Jackman (@thehughjackman)

वीडियो देख मुरीद हुए फैंस

वीडियो में, दर्शक द ग्रेटेस्ट शोमैन स्टार को वजन उठाते हुए देखकर उनके मुरीद हो गए हैं। एक फैन ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'जब भी आप ये वीडियो पोस्ट करते हैं तो इससे मुझे अपने प्रशिक्षण को जारी रखने के लिए प्रेरणा मिलती है।' दूसरे ने लिखा, 'जैकमैन आप ऐसे ही आगे बढ़िए।' एक अन्य लिखते हैं, 'आप का कोई मुकाबला नहीं है सर...बेहद शानदार।'

Pulkit Samrat: पुलकित ने फैंस के साथ साझा की संगीत नाईट की खूबसूरत तस्वीरें, कृति संग झूमते दिखे अभिनेता

'डेडपूल और वूल्वरिन' की रिलीज 

'डेडपूल और वूल्वरिन' के ट्रेलर ने एमसीयू फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। वूल्वरिन के साथ-साथ ऐसी उम्मीदें हैं कि सुपरहीरो फिल्म में कई कैमियो भूमिकाएं होंगी। ह्यू जैकमैन ने लगभग दो दशकों तक लोगन की प्रतिष्ठित भूमिका निभाई है, लेकिन हालिया अफवाहों से पता चलता है कि हेनरी कैविल आगामी फिल्म में वूल्वरिन के एक संस्करण के रूप में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि मार्वल स्टूडियोज ने इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैंस किसी भी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed