फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood film sex tape not release in india

अश्लीलता की वजह से 'सेक्स टेप' नहीं होगी रिलीज

Fri, 25 Jul 2014 07:18 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 07:18 AM IST
hollywood film sex tape not release in india

हॉलीवुड पर नजर रखने वाले भारतीय दर्शकों के लिए बुरी खबर। कैमरन डियाज और जेसन सीगल स्टारर चर्चित हॉलीवुड फिल्म ‘सेक्स टेप’ भारत में रिलीज नहीं होगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी देने से इंकार कर दिया है। फिल्म को अगले महीने रिलीज होना था और इस पर मीडिया में खबरें भी आ रही थीं। लेकिन सेंसर बोर्ड के एक सदस्य के अनुसार, ‘फिल्म में इतनी ज्यादा अश्लीलता है कि हम इसे भारतीय दर्शकों के हिसाब से सेर्टिफिकेट ही नहीं दे सके।’



हो सकती थी रिलीज

hollywood film sex tape not release in india

सोनी पिक्चर्स यह फिल्म भारत में रिलीज करने वाला था।आम तौर पर कहा जाता है कि हॉलीवुड फिल्मों लेकर सेंसर बोर्ड का रवैया लचीला रहता है, बावजूद इसके कि उनमें दिखाई जाने वाली हिंसा और सेक्स बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले बहुत ज्यादा होता है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि देश में नई सरकार के आने के बाद सेंसर का रवैया बदल गया है।

क्या इतनी बोल्ड है यह फिल्म

hollywood film sex tape not release in india

कई लोग फिल्म के प्रदर्शन को रोकने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्या भारतीय दर्शक इतने समझदार नहीं हैं कि कोई एडल्ट फिल्म देख सकें। यह पहला मौका नहीं है जब कोई हॉलीवुड फिल्म सेंसर की कैंची में फंसी हो। इससे पहले डा विंची कोड, स्ट्रॉ डॉग्स और द गर्ल विद ड्रेगन टैटू जैसी हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्में भी सेंसर में झटके खा चुकी हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed