फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood ex producer Harvey Weinstein charged with indecent assault in London

Hollywood: हॉलीवुड के पूर्व निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर महिला से अभद्रता का आरोप, 25 साल पुराना है मामला

Thu, 09 Jun 2022 01:11 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 01:11 AM IST
सार

हॉलीवुड के पूर्व निर्माता हार्वे विंस्टीन को लंदन में एक महिला के खिलाफ अभद्र हमले के दो मामलों में आरोपित करने के लिए अधिकृत किया गया है। उन पर पहले भी कई महिलाओं के द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Hollywood ex producer Harvey Weinstein charged with indecent assault in London
हार्वे वीनस्टीन

विस्तार

हॉलीवुड के पूर्व निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर लंदन में एक महिला के खिलाफ अश्लील हमले के दो आरोप लगाए गए हैं। यह मामला 25 साल पुराना बताया गया है। ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने बुधवार को कहा कि हॉलीवुड के पूर्व निर्माता हार्वे वीनस्टीन को लंदन में एक महिला के खिलाफ अभद्र हमले के दो मामलों में आरोप तय करने के लिए अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन


1996 का है मामला
70 वर्षीय वीनस्टीन पर स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा कथित अपराधों की जांच में फोर्स द्वारा इकट्ठे किए गए सबूतों की समीक्षा के बाद आरोप लगाया गया था। जानकारी के मुताबिक, यह जुलाई और अगस्त 1996 के बीच हुआ था। शिकायतकर्ता अब 50 वर्ष की हो चुकी है।
विज्ञापन


ऑनलाइन साझा नहीं होगी केस से जुड़ी कोई जानकारी
क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने ये साफ किया है कि कोई भी रिपोर्टिंग, टिप्पणी या फिर इससे संबंधित अन्य जानकारी ऑनलाइन साझी नहीं की जानी चाहिए, जो किसी भी तरह से आगामी अदालती मामले में कार्यवाही को प्रभावित करने वाली हो। साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रतिवादी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही सक्रिय है...और उसे निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहसे से सजा काट रहे हैं हार्वे
बता दें कि पूर्व निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर पहले भी कई महिलाओं द्वारा आरोप लगाए जा चुके हैं और ये मामले भी दशकों बाद उजागर हुए थे। हार्वे वीनस्टीन पर हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों सहित तकरीबन 100 महिलाओं से ज्यादा के साथ यौन शोषण का आरोप लग चुका है। फिलहाल हार्वे वीनस्टीन पहले से ही दुष्कर्म और यौन शोषण मामले में 23 साल की सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed