फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood Celebs quit x From Mark Hamill to Gabrielle Unio stars left platform after Donald Trump win

Hollywood Celebs: मार्क हैमिल से गैब्रिएल यूनियन तक, ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही इन सितारों ने छोड़ा एक्स

Thu, 21 Nov 2024 12:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 21 Nov 2024 12:35 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुने जाने से कुछ ए लिस्टर स्टार्स खासा नाराज हैं। यही वजह है कि उन्होंने एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को अलविदा कह दिया है। 

विज्ञापन
Hollywood Celebs quit x From Mark Hamill to Gabrielle Unio stars left platform after Donald Trump win
हॉलीवुड सितारों ने छोड़ा एक्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुने जाने से चंद सितारे खासा नाराज हैं। यही कारण है कि कुछ ए-लिस्टर सेलिब्रिटीज ने एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को छोड़ दिया है। एक्स छोड़ने वाले सितारों का कहना है कि वह मंच पर गलत सूचना और नकारात्मकता बढ़ने के साथ-साथ कथित सेंसरशिप से परेशान थे। पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया था। वहीं, चुनाव के नतीजे आने के एक सप्ताह बाद कई हस्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से किनारा कर लिया। 

विज्ञापन

गुइलेर्मो डेल टोरो

10 नवंबर को, ऑस्कर विजेता निर्देशक गुइलेर्मो डेल टोरो ने अपने लाखों ट्विटर फॉलोअर्स से कहा कि उनका अकाउंट ज्यादातर अप्रयुक्त रहेगा। उन्होंने लिखा, 'मैं अधिक से अधिक समय ब्लूस्काई का ही इस्तेमाल करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्क हैमिल

हॉलीवुड कलाकार मार्क हैमिल की एक्स पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, उन्होंने इसे छोड़ने का एलान कर अपने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। मार्क हैमिल ने एक्स से अलग होकर ब्लूस्काई पर लिखा, 'मुझे यकीन है कि मुझे एक्स-एक्स कहा जाएगा, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मैं हमेशा खुद को ट्विटर क्विटर मानूंगा।'

विज्ञापन

स्टीफन किंग

लंबे समय से ट्विटर से जुड़े स्टीफन किंग ने भी मंच से अपने प्रस्थान की घोषणा कर दी है। लेखक ने लिखा, 'मैं ट्विटर छोड़ रहा हूं। रहने की कोशिश की, लेकिन माहौल बहुत टॉक्सिक हो गया है। अगर आप चाहें तो मुझे थ्रेड्स पर फॉलो करें।'

गैब्रिएल यूनियन

गैब्रिएल यूनियन ने 15 नवंबर को एक्स छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबे नोट में लिखा, 'मैं उन स्थानों में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हूं जो वास्तव में डिजिटल दुनिया में समावेशिता, सम्मान और अखंडता को महत्व देते हैं। कभी-कभी, इसका मतलब आखिरी तिनके को पहचानना और यह जानना है कि कब दूर हटना है।'

जेमी ली कर्टिस

जेमी ली कर्टिस ने 14 नवंबर को एक्स को अलविदा कह दिया। उन्होंने लिखा, 'हे भगवान, मुझे उन चीजों को स्वीकार करने की शांति प्रदान करें जिन्हें मैं बदल नहीं सकता। जिन चीजों को मैं बदल सकती हूं उन्हें बदलने का साहस और अंतर जानने की बुद्धि देना।'

मस्क ने ट्रंप को दिया पुरजोर समर्थन

इसके अलावा एलिसा मिलानो, बारबरा स्ट्रीसंड और डॉन लेमन ने भी एक्स को छोड़ दिया है। जानकारी हो कि एलन मस्क ने ट्रंप को पूरा समर्थन दिया और चुनावी रैलियों के अंतिम सप्ताह में उनके सबसे करीबी सलाहकारों और शीर्ष वित्तीय समर्थकों में से एक साबित हुए। कथित तौर पर मस्क ने राष्ट्रपति अभियान के लिए करीब 118 मिलियन डॉलर की फंडिंग दी। वहीं, चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने हा है कि वह सरकारी दक्षता आयोग में एक अहम भूमिका के लिए मस्क के नाम पर विचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed