अभिनेत्री शेरोन स्टोन की बायोग्राफी 'द ब्यूटी ऑफ लिविंग ट्वाइस' होगी 2021 में लॉन्च
- 2021 में लॉन्च होगी शोरोन स्टोन की ऑटोबायोग्राफी 'द ब्यूटी ऑफ लिविग ट्वाइस'।
- किताब का हार्डकॉपी के साथ ई बुक और ऑडिबल के रूप में भी होगी लॉन्च।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन की ऑटोबायोग्राफी 'द ब्यूटी ऑफ लिविंग ट्वाइस' मार्च 2021 में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी 62 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा की है। इस पोस्ट के जरिए शेरोन ने किताब के कवर का भी अनावरण किया है।
द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार स्टोन ने कहा कि 'कई संभावनाओं की वजह से मैंने ये किताब लिखी, उस ग्रोथ को विकसित करने के अवसर और उसको साझा करने के मौके के लिए। मैंने अक्षम्य को क्षमा करना सीख लिया है। आशा है कि जैसे मैंने अपनी यात्रा तय की है। आप भी इससे बहुत कुछ सीखेंगे।
Possibility made me write this book: the opportunity to grow & to share that growth. I have learned to forgive the unforgivable. My hope is that as I share my journey you too will learn to do the same.
विज्ञापन विज्ञापन
🌿🤍Sharon
The Beauty of Living Twice
Rel: March 2021.
Publisher: @AAKnopf pic.twitter.com/4KgMidtPCO — Sharon Stone (@sharonstone) August 11, 2020
इस किताब को हार्डकवर के साथ ही एक ईबुक के रूप में भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा स्टोन इसका एक ऑडिबल संस्करण भी जारी करेंगी। गौरतलब है कि शेरोन स्टोन एक अमरीकी अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। शेरोन बेसिक इंस्टिंक्ट, कसीनो, टोटल रीकॉल, द क्विक एंड द डेड सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
पढ़ें: नताशा स्टेनकोविक ने साझा की बेटे की नई तस्वीर, नन्हें मेहमान पर प्यार लुटाती आईं नजर