फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood Actress Jennifer Lopez Will Star In Netflix Film The Cipher

Welcome 2021: बहुचर्चित उपन्यास ‘साइफर’ पर बनने जा रही फिल्म, नेटफ्लिक्स को इस सुपरस्टार ने की ‘हां’

Sat, 19 Dec 2020 01:58 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Dec 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Hollywood Actress Jennifer Lopez Will Star In Netflix Film The Cipher
जेनिफर लोपेज - फोटो : social media

अगले साल की अपनी स्लेट को मजबूत करने के लिए ओटीटी नेटफ्लिक्स ने एक बड़ा हाथ मारा है। नेटफ्लिक्स के लिए मशहूर अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज ने एक ओरीजनल में काम करने की बात मान ली है। यह फिल्म वह खुद बनाएंगी और इसकी कहानी एक मशहूर उपन्यास पर आधारित होगी।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज एक फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। यह फिल्म जानी मानी लेखिका इसाबेला माल्डोनाडो (Isabella Maldonado) के लिखे उपन्यास ‘द साइफर (The Cipher)’ पर आधारित होगी जिसपर फिल्म बनाने के अधिकार जेनिफर ने खरीदे हैं। जेनिफर न सिर्फ इस फिल्म का निर्माण करेंगी, बल्कि वह खुद इस फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाएंगी।

विज्ञापन

 

जेनिफर लोपेज की फिल्म का शीर्षक 'द साइफर' ही होगा जोकि उस उपन्यास का भी ओरिजिनल शीर्षक है। इस फिल्म में वह नीना गरेरा (Nina Guerrera) नाम की एक एफबीआई (फेडेरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन) एजेंट का किरदार निभाएंगी। नीना पीछा करेगी एक ऐसे साइको किलर का जो हर हत्या के पीछे कुछ जटिल पहेलियां छोड़ता है। उन पहेलियों को सुलझाकर नीना हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश करती है और पूरी कहानी में चूहे बिल्ली का ही खेल चलता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hollywood Actress Jennifer Lopez Will Star In Netflix Film The Cipher
जेनिफर लोपेज - फोटो : SELF

फिल्म 'द साइफर' का निर्माण जेनिफर अकेले नहीं कर रही हैं। उनके साथ इस फिल्म में एलीना गोल्डस्मिथ थामस और बेनी मेडीना बराबर की हिस्सेदार हैं। इनके अलावा लीजा फ्लाइसिग, जिंजर हैरिस डोंटजिंग, कैथरीन हागेडोर्न और खुद उपन्यास की लेखिका इसाबेला माल्डोनाडो भी कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ी हुई हैं। यह उपन्यास पिछले महीने ही प्रकाशित हुआ है।


जेनिफर को अंतिम बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'हसलर्स' में देखा गया था। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में जेनिफर के साथ लिली रीनहर्ट, जूलिया स्टिल्स, केके पामर, कार्डी बी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म में जेनिफर के काम को खूब सराहना मिली। जेनिफर की रोमांटिक कामेडी ड्रामा फिल्म 'मैरी मी' अगले साल 14 मई को रिलीज होगी। जेनिफर इस फिल्म की भी निर्माता हैं और उन्होंने इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed