फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood Actress and Legend Comedian Cloris Leachman Dies at 94

अमेरिकी अभिनेत्री क्लोरीस लीचमैन का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Thu, 28 Jan 2021 11:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 28 Jan 2021 11:27 AM IST
सार

  • हॉलीवुड अभिनेत्री और हास्य कलाकार क्लोरीस लीचमैन का निधन।
  • 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।

विज्ञापन
Hollywood Actress and Legend Comedian Cloris Leachman Dies at 94
क्लोरीस लीचमैन - फोटो : Twitter

विस्तार

मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री और हास्य कलाकार क्लोरीस लीचमैन का निधन हो गया है। क्लोरीस ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। क्लोरीस का निधन बुधवार को कैलिफोर्निया में उनके घर पर प्राकृतिक कारणों से हुआ। क्लोरीस के निधन के बाद उनके साथ काम करने वाले और उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लोरीस के निधन की जानकारी उनके प्रबंधक ने दी है। लीचमैन के प्रबंधक जूलियट ग्रीन ने एक बयान में कहा कि, 'क्लोरीस लीचमैन के साथ काम करना मेरा सौभाग्य रहा है, जो हमारे समय की सबसे निडर अभिनेत्रियों में से एक हैं। क्लोरीस जैसा कोई नहीं था। एक ही नजर से वह आपके दिल को तोड़ने या आपको हंसाने की क्षमता रखती थी। जब तक कि आपकी आंखों से आंसू नहीं आ जाते। लोगों को कभी नहीं पता होता था कि क्लोरीस कब क्या कहने या करने वाली थीं।'

 
 

लीचमैन 90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा में से एक रही हैं। उन्होंने मेल ब्रूक्स की तीन कॉमिक फिल्मों में काम किया था। वहीं 82 साल की उम्र में वह डांसिंग विद द स्टार्स नामक एक प्रतियोगिता का हिस्सा रही थीं। इसके अलावा साल 2019 में कॉमेडी श्रृंखला 'मैड अबाउट यू' में भी दिखाई दी थीं। 

बता दें कि लीचमैन ने 'द मैरी टायलर मूर शो' और अन्य टेलीविजन कार्यक्रमों के साथ-साथ 'द लास्ट पिक्चर शो' के लिए एक अकादमी पुरस्कार भी जीता था। वहीं लीचमैन ने साल 2019 और साल 2020 में दो फिल्मों में काम किया था। ये फिल्में अभी रिलीज होनी बाकी हैं।

पढ़ें: Shruti Haasan Birthday: विवादों से भी रहा है श्रुति हासन का पुराना नाता, सेट से लीक हो गई थीं बोल्ड फोटोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed