फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood actor marks daily routine start from midnight

यह अभिनेता रात में ढाई बजे उठकर करता है कसरत, सोशल मीडिया पर शेयर किए सीक्रेट

Sun, 16 Sep 2018 02:45 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 16 Sep 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
hollywood actor marks daily routine start from midnight
यह अभिनेता रात में ढाई बजे उठकर करता है कसरत

जब पूरी दुनिया सोने जाती है उस समय मार्क सोकर उठते हैं. इस हॉलीवुड अभिनेता ने अपनी दिनचर्या को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें आधी रात को उठकर एक्सर्साइज करना भी शामिल है।

विज्ञापन


47 वर्षीय मार्क अपनी अच्छी बॉडी के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ सवाल-जवाब में दिनचर्या की पूरी जानकारी बताई।

एक आम दिन की तरह अभिनेता मार्क बिस्तर से रात ढाई बजे उठते हैं, और आधा घंटा प्रार्थना करते हैं. सुबह सवा तीन बजे वह नाश्ते में दलिया, ब्लूबेरी और पीनट बटर लेते हैं, इसके बाद वह 95 मिनट तक वर्कआउट करते हैं और फिर उसके बाद दोबारा खाते हैं. वह कहते हैं कि वह इसके बाद प्रोटीन शेक, तीन टर्की बर्गर और स्वीड पोटेटो के पांच पीस खाते हैं।
विज्ञापन

 

 

छह बजे के करीब आधा घंटा नहाते हैं

इसके बाद वह छह बजे के करीब आधा घंटा नहाते हैं और उसके बाद गोल्फ खेलते हैं।आठ बजे वह एक दूसरा स्नैक लेते हैं जिसमें 10 टर्की मीटबॉल होते हैं,एक्सर्साइज के बाद आराम के लिए वह आधे घंटे के लिए क्रायोजेनिक चेम्बर में रहते हैं, खिलाड़ियों के बीच में क्रायोथैरेपी एक प्रसिद्ध उपचार पद्धति है जिसमें हवा के तापमान को -100 डिग्री सेल्सियस तक लाया जाता है, ताकि मांसपेशियों और जॉइंट के दर्द से छुटकारा पाया जा सके।

सुबह 10.30 बजे वह वापस खाना खाते हैं, जिसमें दो उबले अंडों के साथ भुना चिकन, ओलिव्स, एवोकाडो, खीरा, टमाटर और अन्य सलाद लेते हैं।
सोकर उठने के आठ घंटे तक वह बैठकों में भाग लेते हैं, फोन का जवाब देते हैं,या अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं वॉलबर्ग की पत्नी रिया डरहम हैं और इन दोनों के चार बच्चे हैं, वॉलबर्ग कहते हैं कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए काफ़ी वक़्त रखते हैं।
विज्ञापन

कई समय मैं ट्रेनिंग करता रहता हूं

वह कहते है, "कई समय मैं ट्रेनिंग करता रहता हूं और ख़ासकर के सप्ताहांत में अपने परिवार के सोने के समय मैं अपना अधिकतम काम निपटाता हूं।"वॉलबर्ग कहते हैं कि इन तमाम गतिविधियों के बीच वह अपने बच्चों को स्कूल से लाने के लिए भी समय रखते हैं।  ब्रिटेन के सेंट मैरी विश्वविद्यालय में अप्लाइड स्पोर्ट साइंसेज के प्रोफेसर जॉन ब्रूअर कहते हैं कि इंसानी शरीर कठोर व्यायाम कर सकता है लेकिन फिर शरीर के आराम के लिए समय चाहिए होता है।

ब्रूअर बीबीसी से कहते हैं, "वॉलबर्ग सबसे कठिन व्यायाम कर रहे हैं और उनकी शारीरिक काया उसके अनुकूल होनी चाहिए और इसके परिणाम भी बदलने चाहिए।
हालांकि, वह कहते हैं कि इस तरह का व्यायाम कार्यक्रम वह लंबे समय तक शायद ही रख पाएं,ब्रूअर कहते हैं कि 5 से 10 साल में शायद ही यह जीवनचर्या हो क्योंकि अब इतने समय तक इच्छाशक्ति बनाए नहीं रख सकते या आपका शरीर ख़ुद ही जवाब दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed