फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood actor Idris Elba get married with former Miss Vancouver Sabrina Dhowre

हॉलीवुड एक्टर इदरिस एल्बा ने पूर्व मिस वैंकूवर से रचाई शादी, दो साल से कर रहे थे डेट

Sun, 28 Apr 2019 01:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 28 Apr 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
hollywood actor Idris Elba get married with former Miss Vancouver Sabrina Dhowre
idris elba with Sabrina Dhowre - फोटो : social media
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर इदरिस एल्बा अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने बीती 26 अप्रैल को वैंकूवर की जानी-मानी मॉडल सबरीना धोवरे से शादी कर ली है। इन दोनों ने मोरक्को के एक होटल में दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई। गौरतलब है कि इदरिस और सबरीना दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन


बीती फरवरी को इदरिस एल्बा ने सबके सामने घुटने पर बैठकर सबरीना धोवरे को शादी के लिए प्रपोज किया था। खबरों की मानें तो सबरीना धोवरे से पहले इदरिस एल्बा की Hanne Norgaard और Sonya Hamlin भी पत्नी रह चुकी हैं। बात करें सबरीना धोवरे की तो वह पूर्व मिस वैंकूवर हैं। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

Congratulations to newlyweds #IdrisElba and #SabrinaDhowre who exchanged vows in Morocco on April 26 2019. Celebrations were spread over three days in Marrakech. See more in the world exclusive in the July 2019 issue of #BritishVogue. Photographed by @SeanThomas_Photo.

A post shared by British Vogue (@britishvogue) on

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि इदरिस एल्बा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' में नजर आने वाले हैं। ये हैरतअंगेज एक्शन और स्टेंट से भरपूर हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की स्पीन ऑफ (पहली फिल्म के किसी खास दृश्य से बनाई गई दूसरी फिल्म) है। बीते दिनों 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' का ट्रेलर रिलीज हुआ था।


इस फिल्म में हॉलीवुड के सुरपहिट हीरो डवेन जॉनसन और जेसन स्टेथम मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों कलाकारों को 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की कई फिल्मों में देखा गया हैै। फिल्म में दोनों के बीच दुश्मनी को दिखाया जा चुका है। ऐसे में 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' इन दोनों की दुश्मनी पर ही बनी एक स्पीन ऑफ फिल्म है। खबरों की मानें तो यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed