फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hashtag JusticeForJohnnyDepp trends as Pirates of the Caribbean actor he is out of Fantastic Beast franchise after losing wife beater case

पत्नी से केस हारने के बाद 'फैंटास्टिक बीस्ट्स' फिल्म से बाहर हुए जॉनी डेप, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #JusticeForJohnnyDepp

Sat, 07 Nov 2020 07:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 07 Nov 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Hashtag JusticeForJohnnyDepp trends as Pirates of the Caribbean actor he is out of Fantastic Beast franchise after losing wife beater case
johnny depp

पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन स्टार अभिनेता जॉनी डेप इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अभी तक जहां जॉनी एक कानूनी केस के चलते सुर्खियों में थे तो वहीं अब उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियां बटोर रहा है। जॉनी डेप ने केस हारने के बाद वॉर्नर ब्रदर्स के 'फैंटास्टिक बीस्ट्स' फ्रेंचाइजी से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट में जॉनी ने लिखा, 'मैं चाहता हूं कि आप ये जान लें कि मुझे वॉर्नर ब्रदर्स ने फैंटास्टिक बीस्ट्स में मेरे ग्रिडंलवाल्ड रोल से इस्तीफा देने के लिए कहा था। मैंने उनकी विनती का सम्मान किया और उनके कहने के मुताबिक सहमति जताई। आखिर में मैं ये कहना चाहता हूं कि यूके (ब्रिटेन) की अदालत के फैसले से सच के लिए मेरी लड़ाई नहीं बदलने वाली है और मैं ये कंफर्म करना चाहता हूं मैं आगे भी अपील करने के प्लान में हूं। मेरा फैसला अभी भी मजबूत है और मैं मेरे खिलाफ लगे आरोपों को गलत साबित करने का पूरा इरादा रखता हूं। इस वक्त जो हो रहा है उससे मेरी जिंदगी और करियर को परिभाषित नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन


https://www.instagram.com/p/CHQXHimJvAC/?utm_source=ig_embed

जॉनी डेप के इस पोस्ट के बाद ही ट्विटर पर जॉनी के लिए #JusticeforJohnnyDepp ट्रेंड करने लगा। जॉनी डेप के फैंस सोशल मीडिया पर अलग अलग वीडियोज और तस्वीरों के साथ में अभिनेता के लिए अपना प्यार जाहिर करने लगे और वॉर्नर ब्रदर्स के फैसले का विरोध करने लगे। #JusticeforJohnnyDepp के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस जॉनी डेप के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hashtag JusticeForJohnnyDepp trends as Pirates of the Caribbean actor he is out of Fantastic Beast franchise after losing wife beater case
Johnny Depp

क्या है मामला:
दरअसल अभिनेता जॉनी डेप ने 2018 की एक खबर को लेकर द सन अखबार के प्रकाशक, न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स और उसके कार्यकारी संपादक डान वूटन पर मुकदमा दायर किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने (जॉनी डेप) अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के प्रति हिंसक बर्ताव और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। 

क्या था जॉनी डेप का कहना
अखबार में छपी खबर का जॉनी डेप ने पूरी तरह से खंडन किया था और बातचीत में कहा था कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। डेप ने आगे कहा था कि वो भले ही नशे में ब्लैकआउट हो गए हों लेकिन वो एक हिंसक व्यक्ति नहीं हैं, खासकर महिलाओं के साथ। एक तरफ जहां डेप ने खुद को अहिंसक शख्स बताया था था तो वहीं उन्होंने एंबर पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया था।

क्या था पूर्व पत्नी का आरोप
गौरतलब है कि जॉनी डेप और एंबर हर्ड 2015 में शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि ये शादी लंबी नहीं टिक सकी और 2017 में दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद हर्ड ने आरोप लगाया था कि 2013 से 2016 के बीच डेप ने उनके साथ कई बार मारपीट की थी।

पढ़ें: नकुल मेहता और जानकी ने दी फैंस को 'गुड न्यूज', अभिनेता ने वीडियो साझा कर जाहिर किया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed