{"_id":"63f8213fa6c1ba10aa07c8d3","slug":"harvey-weinstein-sentenced-to-16-additional-years-in-prison-for-rape-case-sexual-assault-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harvey Weinstein: रेप केस में हार्वे वाइंस्टीन को अतिरिक्त 16 साल की जेल, सलाखों के पीछे कटेगी बाकी जिंदगी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Harvey Weinstein: रेप केस में हार्वे वाइंस्टीन को अतिरिक्त 16 साल की जेल, सलाखों के पीछे कटेगी बाकी जिंदगी
Fri, 24 Feb 2023 08:22 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:22 AM IST
सार
पहले ही 23 साल जेल की सजा काट रहे हार्वे वाइंस्टीन को और 16 साल की सजा सुनाई गई है, जिसके बाद लग रहा है कि हॉलीवुड निर्माता का बचा हुआ जीवन जेल की सलाखों के पीछे बीतेगा।
विज्ञापन
हार्वे वाइंस्टीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी फिल्म निर्माता हार्वे वाइंस्टीन पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाए गए थे। ऐसे में हाल ही में हुई सुनवाई में निर्माता को दुष्कर्म का दोषी पाया गया है। हार्वे वाइंस्टीन को बलात्कार और यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में दोषी ठहराते हुए लॉस एंजिल्स में हुई जांच के लगभग दो महीने बाद गुरुवार की सुबह 16 साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
हार्वे वाइंस्टीन पर तकरीबन एक दशक पहले एक महिला ने यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया था, जिसमें महिला पक्ष के वकीलों ने कहा था कि हॉलीवुड के पावर प्लेयर यानी हार्वे ने युवा अभिनेत्रियों के साथ कई बार ऐसा किया है। साल 2020 के आपराधिक मुकदमे में दिसंबर में हुई सुनवाई के बाद हार्वे वाइंस्टीन को बलात्कार और यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गया था, जिसके बाद से वह न्यूयॉर्क में 23 साल की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
Box Office Report: क्या 'शहजादा' की रोती 'सेल्फी' ले पाएंगे अक्षय कुमार, पठान को कड़ी टक्कर दे रहा एंट मैन
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, जिन तीनों आरोपों पर वाइंस्टीन को दोषी ठहराया गया था, वे एक यूरोपीय मॉडल जेन डो से संबंधित मामलों पर आधारित थे। मॉडल ने गवाही दी थी कि साल 2013 में एलए इटालिया फिल्म फेस्टिवल के बाद मिस्टर सी होटल में वाइंस्टीन ने उनका बलात्कार किया था। 23 साल की सजा के बाद आज 16 साल सजा सुनाई गई, जिसके बाद अब कहा जा सकता है अगले महीने 71 साल के हो रहे वाइंस्टीन अपना बचा हुआ जीवन जेल में बिताएंगे। गौरतलब है, हार्वे वाइंस्टीन हॉलीवुड के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से थे।
Joy Mukherjee: सलमान नहीं जॉय मुखर्जी ने शुरू किया था शर्टलेस ट्रेंड, इंडस्ट्री के पहले चॉकलेट बॉय बन किया राज
हालांकि, उनकी टीम अभी भी वाइंस्टीन को जेल से बाहर निकालने के लिए लड़ रही है। लॉस एंजिल्स में, उनके वकीलों, मार्क वर्क्समैन और एलन जैक्सन ने जनवरी में एक नए जूरी के साथ एक नए मुकदमे का अनुरोध करने के लिए एक प्रस्ताव दायर किया, जिसे न्यायाधीश ने सजा सुनाए जाने से पहले गुरुवार को खारिज कर दिया। वाइंस्टीन पर 100 से अधिक महिलाओं द्वारा आरोप लगाया गया है। ये सभी सार्वजनिक रूप से यौन उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोपों के साथ सामने आई थीं। इनकी यह लड़ाई दशकों से चल रही है। साल 2017 में #MeToo के आरोप लगने के बाद से ही हार्वे वाइंस्टीन की छवि धूमिल होने लगी थी।
Ajay Kajol Love Story: जब अजय-काजोल की जिंदगी में हुई 'हलचल', फिर दोनों के दिल ने कहा- प्यार तो होना ही था