'हैरी पॉटर' स्टार डेनियल रेडक्लिफ को बेघर समझ एक शख्स ने दिए थे 5 डॉलर
‘हैरी पॉटर’ स्टार डेनियल रेडक्लिफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बेहद रोचक किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है। डेनियल रेडक्लिफ ने बताया है कि न्यूयॉर्क में उन्हें एक शख्स ने बेघर समझ लिया था।
डेनियल रेडक्लिफ ने बताया, मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यूयॉर्क में एक शॉप के बाहर था। मेरी गर्लफ्रेंड शॉप से कुछ सामान खरीद रही थी। मैंने बड़ा कोट पहना था और अपने कुत्ते को गर्माहट देने के लिए घुटनों पर बैठा हुआ था। तभी एक शख्स मेरी तरफ देख रहा था। थोड़ी देर में वो शख्स मेरे पास आया और उसने मुझे 5 डॉलर देकर कहा 'अपने लिए कॉफी खरीद लो दोस्त क्योंकि बाहर बहुत सर्दी है'।
डेनियल रेडक्लिफ अपने हैरी पॉटर के रोल के लिए जाने जाते हैं। 22 वर्षीय रेडक्लिफ ने वर्ष 2001 में आई ‘हैरी पॉटर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने वर्ष 2011 तक इस सीरीज के सभी साता भागों में काम किया। फिल्म में उनके किरदार ने उन्हें अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में खासी मदद की।
रेडक्लिफ कई टीवी कार्यक्रमों में भी नजर आये हैं जिनमें 'माई बॉय जैक', ऐकव्स ज्यादा लोकप्रिय हुए।
A post shared by Daniel Radcliffe (@daniel9340) on