{"_id":"61d954335477c220b21a7250","slug":"greece-culture-ministry-launched-an-investigation-of-a-short-film-showing-two-men-having-love-making-at-the-ancient-acropolis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Departhenon: ग्रीस के एक्रोपोलिस में फिल्माया गया दो लड़कों के शारीरिक संबंध का सीन, जांच शुरू","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Departhenon: ग्रीस के एक्रोपोलिस में फिल्माया गया दो लड़कों के शारीरिक संबंध का सीन, जांच शुरू
Sat, 08 Jan 2022 02:37 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
एक्रोपोलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
एक शॉर्ट फिल्म Departhenon में एथेंस के प्राचीन एक्रोपोलिस में 2 पुरुषों को शारीरिक संबंध बनाने हुए दिखाए जाने के बाद ग्रीस के संस्कृति मंत्रालय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मंत्रालय ने कहा, "एक्रोपोलिस का पुरातत्व स्थल किसी भी तरह के अपराध का कारण बनने वाले या स्मारक का अनादर करने वाली अन्य गतिविधि के लिए उपयुक्त नहीं है।"
विज्ञापन
36 मिनट की फिल्म "डेपार्थेनन" 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन इसका यह विवादित सीन इस सप्ताह ग्रीस के संस्कृति मंत्रालय अधिकारियों के ध्यान में आई है। संस्कृति मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने एक्रोपोलिस में किसी भी फिल्म की शूटिंग की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
फिल्म में एक्रोपोलिस वाले सीन में दो पुरुषों को घेरे में खड़े होकर यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में प्राचीन स्थल घूमने आए लोगों को चलते हुए देखा जा सकता है। ग्रीक एक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष स्पायरोस बिबिलास ने फिल्म को शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन